Pawan Singh: 'वो गाल छूते हैं', पवन सिंह के बारे में इस अभिनेत्री ने कही चौंकाने वाली बात, बताया उस रात का सच
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और सिंगर पवन सिंह के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मचाया हुआ है। वायरल वीडियो लखनऊ के एक प्रमोशनल इवेंट का है, जहां पवन सिंह हरियाणवी सिंगर और अभिेनेत्री की कमर को टच करते दिखाई पड़ते हैं, जिस पर हंगामा हो गया।
सोशल मीडिया पर लोग झोली भर-भरकर पवन सिंह को बुरा-भला कह रहे हैं तो वहीं लोगों के निशाने पर अंजलि राघव भी थीं, जो उस वक्त वीडियो में हंसती हुई दिख रही थीं, जिस वक्त पवन सिंह उन्हें टच कर रहे थे।

हालांकि बवाल बढ़ेने के बाद अंजलि ने एक वीडियो जारी करके सफाई पेश की और कहा कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हैं, जिसके बाद पवन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी करके माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था। हालांकि इस मामले ने अभी भी तूल पकड़ा हुआ है और लोग पवन सिंह के साथ-साथ पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को भी धो रहे हैं।
शालिनी यादव ने बताया उस रात का सच (Pawan Singh)
लेकिन इसी बीच भोजपुरी की दुनिया की चर्चित हस्तियों में से एक शालिनी यादव ने पवन सिंह का पक्ष लेते हुए एक वीडियो जारी किया है और उस वीडियो और उस रात का सच बयां किया है।
'एक बार भी नहीं लगा कि कुछ गलत हो रहा है'
शालिनी यादव ने कहा कि 'मैंने पवन सिंह और अंजलि का वीडियो देखा और उसके बाद हरियाणवी अभिनेत्री की सफाई भी सुनी, जिसे सुनने के बाद मैं केवल हंसी हूं। उस रात के इवेंट में मैं भी थी, वहां पर बहुत लोग थे। जो कुछ भी हुआ था वो सबके सामने हुआ, एक बार भी नहीं लगा कि कुछ गलत हो रहा है।'

'गालों को छूते हैं, कभी बालों पर हाथ फेरते हैं'
'अरे पवन सिंह बहुत बड़े स्टार हैं, पावर पैकेट हैं, वो सबसे बड़े प्यार से मिलते हैं, कभी गालों को छू लेते हैं, कभी बालों पर हाथ फेरते हैं, वो वैसे ही सबको दुलराते हैं, जैसे कि एक बच्चे को प्यार किया जाता है। उनका इरादा कभी गलत नहीं होता। अरे जब अंजलि को लग सकता है कि साड़ी या ब्लाउज का टैग लगा हो तो उन्हें क्यों नहीं लग सकता है। हो सकता है कि उनके हाथ लगाने से पहले ही वो गिर गया हो। वो तो वैसे ही बोले जैसे कि एक बच्चे से कहा जाता है कि जरा हटो, हमको देखने दो, इसमें गलत क्या है।'
'यहां पर सब पावर सिंह को ही धोने में लग गए' (Pawan Singh)
'उन्होंने आज तक कभी कोई ऐसी हरकत नहीं की है, आज तक तो कभी भी उनका कोई भी वीडियो वायरल नहीं हुआ। ऊपर से ये भोजपुरी वाले,वो तो जैसी इंतजार कर रहे थे कि कोई मौका मिले पवन सिंह के लिए, उधर देखिए वहां पूरा हरियाणा एक हो गया लेकिन यहां पर सब पावर सिंह को ही धोने में लग गए।'
ट्रोलर्स ने साथा शालिनी यादव पर निशाना (Pawan Singh)
शालिनी यादव का जैसे ही वीडियो सामने आया , ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए और उन्हें अनाप-शनाप बोलने लग गए। कुछ लोगों ने तो शालिनी को अपशब्द भी कह डाले हैं। फिलहाल माफी मांगने के बाद भी पवन सिंह लोगों के आरोपों से मुक्त नहीं हुए हैं।

कौन हैं शालिनी यादव?
- शालिनी यादव आज भोजपुरी जगत की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।
- शालिनी पहले टिक-टॉक पर अपने एक से बढ़कर एक वीडियो शेयर करती थीं।
- 2020 में रितेश पांडे के साथ ही इनका डेब्यू वीडियो आया जिसका नाम 'होलिये के दिन' था, इसके बाद इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, ये अपने शानदार गाने और हॉट डांस के लिए जानी जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications