Anjali Raghav: 'पवन सिंह घटिया इंसान', कौन हैं अंजलि राघव, जिनके साथ एक्टर ने स्टेज पर की गंदी हरकत
Who is Anjali Raghav: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और सिंगर पवन सिंह इस वक्त लोगों के निशाने पर हैं, वजह है उनका वायरल वीडियो, जिसमें वो लखनऊ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर सरेआम मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर अंजलि राघव की कमर को टच करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों का गुस्सा चरम पर है और वो पवन सिंह पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं।
तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने सिंगर अंजलि राघव की भी आलोचना की है क्योंकि वीडियो में जिस वक्त पवन सिंह उन्हें छू रहे हैं, उस वक्त अंजलि हंस रही हैं और उन्होंने एक्टर को टोक नहीं।

हालांकि लगातार आलोचनाओं की शिकार होने के बाद अंजलि राघव ने शनिवार को वीडियो जारी करके उस वीडियो का काला सच लोगों का बताया और ये भी कहा कि 'वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हैं।'
'पवन सिंह घटिया इंसान है' (Anjali Raghav)
जिसके बाद लोग फिर से पवन सिंह को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कहा कि 'पवन सिंह घटिया इंसान है' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'इन लोगों ने हर चीज को अश्लील बना दिया है', तो वहीं कुछ लोग इसे अंजलि का 'पब्लिसिटी स्टंट भी कह रहे हैं।'
आइए एक नजर डालते हैं हरियाणवी सिंगर और डांसर Anjali Raghav के अब तक के सफर पर ...
- अंजलि राघव का जन्म 06 जून 1992 को दिल्ली में हुआ था।
- उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली से ही पूरी की और फिर कॉलेज स्तर की शिक्षा भी प्राप्त की।
- बचपन से ही उन्हें डांस और एक्टिंग का शौक था।
- हरियाणवी क्वीन के नाम से मशहूर अंजली राघव 'हाय रे मेरी मोटो' को लोकप्रियता हासिल हुई।
- अंजलि ने बॉलीवुड फिल्म 'तेवर' और टीवी धारावाहिक 'कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा' में काम किया है।
- इंस्टा पर उनके 2M Followers हैं।

Anjali Raghav ने रोते -रोते बताया वीडियो का सच
वायरल वीडियो पर अंजलि राघव ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि 'पिछले दो दिनों से मैं बहुत परेशान हूं। मुझे लगातार संदेश मिल रहे हैं कि मैंने कुछ क्यों नहीं कहा, मैंने कार्रवाई क्यों नहीं की, मैंने उन्हें थप्पड़ क्यों नहीं मारा। कुछ लोग तो मुझे दोष भी दे रहे हैं, मीम्स में लिख रहे हैं, 'वह मुस्कुरा रही थी, आनंद ले रही थी।' क्या मुझे खुशी महसूस होगी या मुझे अच्छा लगेगा अगर कोई सार्वजनिक रूप से मेरी सहमति के बिना मुझे छुएगा?'

'मुझे बहुत बुरा लगा, मुझे गुस्सा आया' (Anjali Raghav)
उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि 'जब पवन ने फिर से जोर दिया, तो उन्हें लगा कि वाकई कुछ लगा हुआ है। बाद में, जब मैंने अपनी टीम के सदस्य से पूछा कि क्या कुछ था, तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं था। तभी मुझे बहुत बुरा लगा, मुझे गुस्सा आया, और मैं रोई भी। लेकिन उस समय मुझे समझ नहीं आया कि क्या करना है।'
'पवन सिंह की पीआर टीम बहुत मजबूत है'
उन्होंने आगे बताया कि 'उन्होंने पवन से बैकस्टेज बात करने की योजना बनाई थी लेकिन पवन रील्स बनाने के तुरंत बाद कार्यक्रम से चले गए। अगले दिन, जब वह घर लौटीं, तो उन्हें एहसास हुआ कि विवाद बढ़ गया है। अंजलि ने कहा कि दूसरों ने उन्हें कुछ भी पोस्ट न करने की सलाह दी क्योंकि पवन सिंह की पीआर टीम 'बहुत मजबूत' है और मामले को उनके खिलाफ मोड़ सकती है। उन्हें उम्मीद थी कि यह मुद्दा एक-दो दिन में शांत हो जाएगा, लेकिन यह और बढ़ गया।'

'मैं अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी' (Anjali Raghav)
घटना के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा,'मैं किसी भी लड़की को उसकी अनुमति के बिना छूने का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती। यह पहली बात तो गलत है और किसी को इस तरह छूना तो बहुत गलत है। अगर यही बात हरियाणा में हुई होती, तो मुझे जवाब भी नहीं देना पड़ता। वहां की जनता खुद जवाब देती लेकिन मैं लखनऊ में थी, अपनी जगह पर नहीं। मैं अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी। एक कलाकार के तौर पर, मुझे नई चीजें आज़माने का मन करता है, लेकिन मैं अपने परिवार और हरियाणा में अपने काम से खुश हूं।'












Click it and Unblock the Notifications