Pawan Singh: 'लगता है पैसा खत्म हो गया', धनश्री पर लाइन मारने वाले पवन सिंह ने क्यों छोड़ा Rise & Fall?
Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अचानक रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' को छोड़कर लोगों को चौंका दिया है। शो में धनश्री वर्मा को लाइन मारने वाले पवन सिंह अचानक इस तरह से रियलिटी शो छोड़ देंगे ये किसी ने नहीं सोचा था। आईएएनएस के मुताबिक पवन सिंह को लेने उनके फैमली मेंबर आए थे।
हालांकि शो से जाते-जाते पवन सिंह ने एक शगूफा छोड़ दिया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर इसे लेकर गॉसिप चलने लगी। दरअसल शो से विदा लेते समय उन्होंने प्रतियोगियों से कहा कि वे कभी प्रतियोगी नहीं थे, बस कुछ समय के लिए आए थे।

आपको बता दें कि इससे पहले पहलवान संगीता फोगाट भी शो छोड़ चुकी थीं, क्योंकि उनके ससुर बलवान पूनिया का निधन हो गया था। पवन सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर बातेंं शुरू हो गई हैं।
'लगता है Pawan Singh की डील पैसे वाली यहीं तक थी'
कुछ लोगों ने कहा कि 'लगता है पवन सिंह की डील पैसे वाली यहीं तक थी'. तो एक यूजर ने लिखा ' सारे रियलिटी शो, बस नाम के रियल होते हैं, लगता है पैसा खत्म हो गया' तो वहीं किसी ने लिखा कि 'लगता है पवन सिंह ने अशनीर से ज्यादा पैसे मांग लिए क्योंकि टीआरपी तो वही ला रहे थे।'

'राइज एंड फॉल' शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर
ऑरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, 'राइज एंड फॉल' शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर है और सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' को कड़ी टक्कर दे रहा है। अशनीर ग्रोवर ने भी इस सफलता का श्रेय पवन सिंह को दिया था। यह शो 'अमेजन एमएक्स प्लेयर' पर स्ट्रीम हो रहा है। अब पवन सिंह का यूं शो से आउट होना निश्चित तौर पर शो की लोकप्रियता को प्रभावित करेगा, फिलहाल देखते हैं कि अब ये शो किस दिशा में आगे बढ़ता है।

एक नजर Pawan Singh के अब तक के सफर पर
- पूरा नाम: पवन सिंह
- जन्म तिथि: 5 जनवरी 1986
- जन्मस्थान: आरा, भोजपुर, बिहार
- पेशा: अभिनेता, गायक
- पहली भोजपुरी फिल्म: फिल्म रणभूमि (2007)
- पहला एल्बम: ओढ़नीया वाली (1997)
Pawan Singh ने की है दो शादियां
पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक की थी। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया और आज वे भोजपुरी फिल्म जगत के सबसे सफल कलाकारों में गिने जाते हैं। तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है। उनकी पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, जिन्होंने साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनका अभिनेत्री अक्षरा सिंह का लंबा अफेयर रहा था, दोनों लिवइन रिलेशन में थे। इसके बाद 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से शादी की लेकिन दोनों में पटी नहीं और अब इनका तलाक होने वाला है।
Pawan Singh की नेट वर्थ
पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में शामिल हैं। चुनाव आयोग की ओर से दायर एक हलफनामे के अनुसार एक्टर के पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।वे एक फिल्म के लिए लगभग 50 से 70 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। इसके अलावा वे स्टेज शो, एल्बम, ब्रांड एंडोर्समेंट और यूट्यूब से भी अच्छी कमाई करते हैं। पवन सिंह के पास लग्ज़री कारें और आलीशान घर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications