अक्षरा को पवन सिंह ने यूज करके छोड़ दिया? भोजपुरी सिनेमा की करिश्मा कपूर ने बताया सुपरस्टार का काला सच
Amrapali Dubey : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार और जानेमाने सिंगर पवन सिंह इस वक्त लगातार सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। हरियाणवी सिंगर अंजलि राघव के साथ हुए 'बैड टच' विवाद के बाद वो एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल भोजपुरी सिनेमा की 'करिश्मा कपूर' कहलाने वाली आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के बारे में ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल आम्रपाली दुबे ने 'सिद्धार्थ कन्नन' संग पॉडकॉस्ट में कहा कि 'उन्हें भी मीडिया के जरिए पता चला था कि पवन सिंह शादी करने के लिए बलिया चले गए हैं, उन्हें भरोसा नहीं हुआ तो उन्होंने अक्षरा सिंह को तुरंत फोन लगाया और इस बारे में जानकारी ली। आम्रपाली ने कहा कि फोन पर अक्षरा ने रोते हुए सारी सच्चाई बयां की।'

आम्रपाली ने कहा कि 'वो बहुत टूटी हुई, हताश सी लग रही थी। मैंने उसे समझाया और उसके बाद तुरंत पवन सिंह को फोन लगाया।' पवन सिंह ने तो पहले मेरा फोन ही नहीं उठाया, काफी देर बाद उन्होंने जब फोन उठाया तो मैंने सीधे उनसे पूछा कि क्या आपको लगता है कि आप जो कर रहे हैं वो सही है? अक्षरा टूट गई है।'
'मेरी जिंदगी में मेरी मां से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई नहीं' (Amrapali Dubey)
'तो इस पर पवन सिंह ने जो कहा वो सुनकर मैं हैरान रह गई।' उन्होंने कहा कि 'मेरी जिंदगी में मेरी मां से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई नहीं है और मैं उनकी मर्जी के खिलाफ नहीं जा सकता हूं।' यह कहकर उन्होंने मेरा फोन काट दिया। मुझे अक्षरा के लिए बहुत खराब लग रहा था तो वहीं पवन सिंह की बातें अच्छी नहीं लगी, मतलब सैरसपाटा किसी और से और शादी किसी और से, ये कहां का नियम है?
पवन सिंह ने की ज्योति सिंह से दूसरी शादी (Amrapali Dubey)
आपको बता दें भोजपुरी सिनेमा के पावकर पैकट पवन सिंह ने साल 2018 में बलिया की ज्योति सिंह संग शादी रचाई थी। ये उनकी दूसरी पत्नी हैं, जिनसे आजकल इनका रिश्ता सही नहीं चल रहा है। 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा में जन्मे पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से एक निजी समारोह में शादी की थी।
जिसमें परिवार, दोस्त, रिश्तेदार और भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम शामिल हुए लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद, नीलम ने 8 मार्च 2015 को अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी, आज भी उनकी सुसाइड का कारण पता नहीं है।
पवन सिंह ने अक्षरा को छोड़कर ज्योति को क्यों चुना?
तो वहीं इसके बाद उनकी जिंदगी मे अक्षरा सिंह की एंट्री हुई, दोनों में साथ में काफी काम किया और फिर कुछ समय बाद लगा कि दोनों दोस्त-कलिग से ज्यादा क्लोज आ चुके हैं। दोनों के बारे में ये तक कहा गया कि दोनों लिवइन पार्टनर हैं लेकिन लोगों को झटका तब लगा जब पवन सिंह ने अक्षरा को छोड़कर ज्योति सिंह से शादी कर ली। इसके बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट और यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिस पर काफी विवाद हो गया था।

पवन सिंह मुझे अपनी रखैल बनाना चाहते थे: अक्षरा सिंह
कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में तो अक्षरा सिंह ने ये तक कह दिया था कि 'पवन सिंह मुझे अपनी रखैल बनाना चाहते थे। वो चाहते थे उनकी पत्नी के साथ उनकी शादी भी चले और मेरे साथ प्रेम-प्रसंग भी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार नहीं थी, जिसके लिए मुझ पर कई बार हाथ भी उठाया गया। मुझे बंद कमरे में पीटा गया।'

कौन है Amrapali Dubey?
- आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
- 11 जनवरी 1987 को यूपी के गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली को लोग भोजपुरी सिनेमा की करिश्मा कपूर कहते हैं।
- आम्रपाली ने मुंबई के भवन कॉलेज से पढ़ाई की है।
- 2014 में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ हिन्दुस्तानी फिल्म में कदम रखा।
- वो बहुत सारे टीवीशोज में भी नजर आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications