मेहविश हयात ने शेयर की झंडे संग तस्वीर, लोग पूछने लगे 'BRA' का रंग, भड़की PAK एक्ट्रेस

इस्लामाबाद, 17 अगस्त। एक बार फिर से पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री मेहविश हयात सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। वजह उनकी एक तस्वीर है, जिसे उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। इस तस्वीर में वो सफेद रंग के सूट में काफी आकर्षक नजर आ रही थीं। उनके हाथ में PAK का झंडा था, जिसके जरिए उन्होंने अपने देश के लोगों को आजादी के दिन की मुबारकबाद दी थी लेकिन कुछ लोग उनकी मुबारकबाद को नोटिस करने के बजाय उनके अंदरूनी कपड़ों को नोटिस करने लगे।

लोगों ने पूछा-मेहविश ने किस कलर की 'ब्रा' पहनी है?

लोगों ने पूछा-मेहविश ने किस कलर की 'ब्रा' पहनी है?

और देखते ही देखते ही सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई की मेहविश ने कुर्ते के नीचे किस कलर की 'ब्रा' पहनी है और इसके बाद मेहविश की फोटो पर काफी अश्लील और भद्दे कमेंट्स आने लगे। जिसके बाद मेहविश ने इन सारे लोगों की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने स्क्रीनशॉट के साथ इंस्ट्राग्राम पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और इस तरह की बात करने वालों को गंदी सोच का इंसान कहा है।

'कोई आश्चर्य नहीं कि समाज में यही गंदगी भरी हुई है'

'कोई आश्चर्य नहीं कि समाज में यही गंदगी भरी हुई है'

मेहविश ने लिखा है कि 'इस पोस्ट के तहत कुछ टिप्पणियों को देखकर सच में काफी दिमाग खराब हो गया है,मेरी ब्रा के रंग के बारे में बहस करने वाले लोग दिखाते हैं कि उनका दिमाग कितना बीमार, गंदा और क्षुद्र है। काला, भूरा या हरा, ये आपका मतलब नहीं है,खुदा के लिए बड़े हो जाओ - कोई आश्चर्य नहीं कि समाज में यही गंदगी भरी हुई है।'

'अपनी ऊर्जा को सार्थक कार्यों में लगाएं'

'अपनी ऊर्जा को सार्थक कार्यों में लगाएं'

इसके बाद उन्होंने दूसरी पोस्ट भी लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि 'मैं कहना चाहती हूं कि समाज में बहुत बड़े-बड़े मुद्दे हैं जिन पर बात करने की आवश्यकता है लेकिन ये तभी संभव है जब आप अपनी ऊर्जा को बेहतर, अधिक सार्थक कार्यों में लगाएं।'

दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड हैं मेहविश?

दाऊद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड हैं मेहविश?

वैसे आपको बता दें कि मेहविश काफी सुर्खियों में रहती हैं, कभी अपनी तस्वीरों को लेकर तो कभी अपने कुछ खास लोगों से रिश्ते को लेकर, हाल ही में वो सुर्खियों में तब आई थीं, जब उनका नाम भारत का मोस्ट वांटेड और 1993 के मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम से जुड़ा था।

भारतीय मीडिया पर भड़की थीं मेहविश

ZEE News रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दाऊद इन दिनों अपने से 27 साल छोटी मॉडल-अभिनेत्री मेहविश के इश्क में गिरफ्तार है। हालांकि मीडिया में इस तरह की खबरें आने के बाद मेहविश ने भारतीय मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाला था और कहा था कि वो कश्मीर के मुद्दों पर बात करती हैं इसलिए भारतीय मीडिया उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

 पीएम बनना चाहती हैं मेहविश हयात

पीएम बनना चाहती हैं मेहविश हयात

मालूम हो कि मेहविश हयात पाकिस्तान का काफी चर्चित चेहरा हैं, उनके कई क्रिकेटर और यहां तक की पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से भी करीबी संबंध हैं, वो अक्सर बिजनेस और राजनीतिक पार्टियों में नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने इमरान खान की जमकर तारीफ करते हुए ये कहकर सबको चौंका दिया था कि वो भी पाकिस्तान की पीएम बन सकती हैं। उन्होंने कहा था कि इमरान के पीएम बनने के बाद देश में काफी अच्छी चीजें हुई हैं। ऐसे में उनके जाने के बाद उनकी जगह कोई तो लेगा ही, तो वो एक अभिनेत्री क्यों नहीं, उन्‍होंने कहा कि अगर क्रिकेटर प्रधानमंत्री बन सकता है तो एक्ट्रेस भी पीएम बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+