बीवी नेहा के बर्थडे पर रोमांटिक हुए अंगद, कहा-' हमेशा आपका हाथ थामे रहूंगा ILU '
नई दिल्ली, 27 अगस्त। आज बॉलीवुड की बिंदास गर्ल नेहा धूपिया का 41वां जन्मदिन है, बॉलीवुड और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने नेहा को बर्थडे विश किया है लेकिन सबसे टचिंग विश उनके पति अंगद बेदी ने दी है। अंगद के लिखे एक-एक शब्द ये बताने के लिए काफी हैं कि वो नेहा से किस हद तक प्यार करते हैं।

अंगद ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
अंगद ने अपनी और नेहा की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें नेहा का बेबी बंप नजर आ रहा है। आपको बता दें कि ये लविंग कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहा है।

'आई लव यू मेहर की मां'
फोटो को शेयर करते हुए अंगद ने लिखा है कि - 'मेरी ताकत के स्तंभ को हैप्पी बर्थडे। आपको सिर्फ 27 अगस्त को ही जश्न मनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि जीवन भर हर रोज मनाया जाना चाहिए। वाहेगुरु आपको वो सब कुछ दें, जिसकी आप कामना करती हैं। सिर ऊंचा करके आगे बढ़ते रहिए। मैं इस जीवन में आपकी अद्भुत यात्रा का एक छोटा सा हिस्सा हूं.. मैं आशा करता हूं कि हम अपने आने वाले सालों को एक साथ में यादगार बनाएंगे। मैं हमेशा आपका हाथ थामे रहूंगा आप जैसी हैं, वैसी ही हमेशा रहें, ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे। आई लव यू मेहर की मां।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
अंगद की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं और इस खूबसूरत जोड़े को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। बता दें कि नेहा ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था। नेहा ने उस वक्त पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ एक तस्वीर अपलोड की थी। जिसमें अपना बेबी बंप पकड़े हुए, अभिनेत्री ने तस्वीर को कैप्शन दिया था: "जल्द आ रहा है नया होम प्रोडक्शन.. ❤️वाहेगुरु मेहर करे।"

साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीता था नेहा ने
आपको बता दें कि नेहा ने अपने क्लोज फ्रेंड अंगद बेदी के साथ 10 मई 2018 को अचानक से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नेहा धूपिया मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम रही हैं, मॉडलिंग के बाद नेहा ने फिल्मों में अपना करियर बनाया।
पहली हिंदी फिल्म 'कयामत'
नेहा ने हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत' थी, उसके बाद उन्होंने जूली जैसी फिल्म में काफी बोल्ड किरदार निभा कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने 'क्या कूल है हम', 'शूट आउट लोखंडवाला', 'सिंह इंज किंग' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications