PM मोदी बोले पेट्रोल बचाइए–उधर IPL के एक मैच में जल रहा हजारों लीटर डीजल! एक GAME में कितना होता है खर्च?

IPL Diesel Consumption: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ IPL के चमचमाते मैचों का फ्यूल खपत अब चर्चा का विषय बन गया है। IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर मैच में हजारों लीटर डीजल खर्च हो रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब आम लोगों से पीएम मोदी बार-बार अपील कर रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें बेवजह गाड़ी न चलाएं और ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, जैसे सलाह दिए जा रहे हैं तो IPLजेसे बड़े इवेंट्स में इतनी ज्यादा फ्यूल खपत क्यों की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक IPL मैच के दौरान स्टेडियम में बिजली बैकअप, जनरेटर, टीम लॉजिस्टिक्स, ब्रॉडकास्टिंग यूनिट और भारी मशीनरी चलाने में करीब 2500 से 3000 लीटर तक डीजल खर्च हो जाता है। रात की रोशनी में जगमगाते स्टेडियम और करोड़ों की लीग के पीछे कितना बड़ा ईंधन खर्च छिपा है, इस पर अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस तेज हो गई है। आखिर क्रिकेट का यह ग्लैमर देश पर कितना भारी पड़ रहा है?

IPL Diesel Consumption

▶️एक IPL मैच में कितना डीजल लगता है?

सूत्रों के मुताबिक IPL का एक नाइट मैच कराने में करीब 2500 से 3000 लीटर डीजल खर्च होता है। यह डीजल स्टेडियम की फ्लडलाइट्स, टीवी ब्रॉडकास्ट, बैकअप बिजली और दूसरी तकनीकी चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यानी सिर्फ एक मैच में करीब ₹2.5 लाख तक का डीजल जल जाता है। पूरे सीजन में यह आंकड़ा लगभग 1.5 लाख लीटर तक पहुंच सकता है। ऐसे समय में बड़े टूर्नामेंट्स में होने वाली भारी फ्यूल खपत को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

IPL Diesel Consumption
Gold, Petrol, विदेश यात्रा और खाद—इन 4 चीजों पर कितना होता है खर्च? डेटा देख समझ जाएंगे PM ने क्यों किया मना?
Gold, Petrol, विदेश यात्रा और खाद—इन 4 चीजों पर कितना होता है खर्च? डेटा देख समझ जाएंगे PM ने क्यों किया मना?

▶️IPL और फ्यूल के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर लोग क्या बोल रहे हैं?

एक्स यूजर @amitkilhor ने पोस्ट में कहा, ''एक IPL मैच रद्द करने से 25,000 लीटर पेट्रोल बचाया जा सकता है। हमें घरेलू मनोरंजन और राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर देने चाहिए।''

एक अन्य एक्स यूजर @vaibhavshetkar ने कहा, ''IPL में स्टेडियम की 50,000 लाइट्स, टीमों की चार्टर्ड फ़्लाइट्स और चीयरलीडर्स का AC बसों में सफर-ये सब 'कार्बन न्यूट्रल' हैं।और देश का तेल बचाने के नाम पर, हमें खाने-पीने और पानी के लिए भी घर पर ही बैठना पड़ता है।''

एक अन्य एक्स यूजर @sandeep_PT ने कहा, ''हर IPL मैच में बिजली (स्टेडियमों में) और फ्यूल (लाखों गाड़ियों में) पर बहुत ज्यादा खर्च होता है और यह लाखों लोगों की कमाई को भी बर्बाद करता है। और वैसे भी, IPL से कमाता कौन है? सिर्फ बहुत अमीर लोग। IPL के सभी मैच तुरंत रद्द कर दो। ऊर्जा बचाओ। बिजली बचाओ। भारतीय अर्थव्यवस्था बचाओ।''

'एक साल तक न करें विदेश यात्रा', पीएम मोदी ने देशवासियों से क्यों की ऐसी अपील? क्या हैं इसकी 3 वजह?
'एक साल तक न करें विदेश यात्रा', पीएम मोदी ने देशवासियों से क्यों की ऐसी अपील? क्या हैं इसकी 3 वजह?

▶️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या अपील की है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की जनता से अपील की है कि पेट्रोल और डीजल का कम से कम इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि लोग बेवजह गाड़ी चलाने से बचें और ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। पीएम मोदी ने खास तौर पर कहा है कि जिन शहरों में मेट्रो की सुविधा है, मेट्रो से ट्रैवल करें। उन्होंने राइड शेयरिंग अपनाने की भी सलाह दी थी ताकि पेट्रोल की खपत कम हो सके।

▶️ईरान-इजरायल तनाव का दुनियाभर में कितना असर?

इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर संकट की वजह से तेल और गैस सप्लाई प्रभावित है। दुनिया का करीब 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है,इसलिए सप्लाई प्रभावित है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 50% तक बढ़ गई है। जिससे कई देशों में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। दुनियाभर के कई देश लॉकडाउन जैसे हालातों का भी सामना कर रहे हैं।

Petrol Price Hike data

भारत जैसे देश जो बड़े पैमाने पर फ्यूल इम्पोर्ट करते हैं उन पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है। इसी वजह से पीएम मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल बचाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने और फ्यूल का कम इस्तेमाल करने की अपील कर चुके हैं।

▶️बड़े सवाल जो आज देश पूछ रहा है?

ऐसे में सवाल सिर्फ आम लोगों की पेट्रोल बचत तक सीमित नहीं है। बहस अब इस बात पर भी हो रही है कि जब संभावित फ्यूल संकट का खतरा सामने है, तब IPL जैसे बड़े आयोजनों में भारी मात्रा में डीजल खर्च करना सही है या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+