कौन हैं Seerat Kapoor, जिन्हें कहा गया 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी'? एक्टर संग कैसी दोस्ती? मचा हंगामा
Seerat Kapoor and Allu Arjun: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद से इंटरनेट पर हलचल मच गई है। दरअसल कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ सीरत कपूर की दोस्ती को लेकर आपत्तिजनक और महिला-विरोधी टिप्पणियां करनी शुरू कर दी हैं।
सीरत कपूर क्यों हो रही हैं वायरल?
सीरत कपूर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वजह बनी है उनकी एक ऐसी प्रतिक्रिया, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। हालांकि इस बार सीरत कपूर ने चुप रहने के बजाय ट्रोलर्स को सीधे और सख्त अंदाज में जवाब दिया है। एक्ट्रेस का ये जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी बेबाकी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पोस्ट से शुरू हुआ पूरा विवाद
-जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला गत 8 अप्रैल 2026 से जुड़ा है जब सीरत कपूर ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दोनों प्राइवेट जेट में नजर आ रहे थे। इस पोस्ट के साथ सीरत ने एक्टर के लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा था और उन्हें बेहद जमीन से जुड़ा इंसान बताया था।
-इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कई लोगों को पहली बार पता चला कि सीरत कपूर और अल्लू अर्जुन अच्छे दोस्त हैं। जहां कई फैंस ने इस दोस्ती की तारीफ की, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर घटिया टिप्पणियां शुरू कर दी थीं।
'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी' कहने पर भड़कीं सीरत
-हाल ही में सीरत कपूर ने लेसी ब्राउन आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे थे लेकिन इसी दौरान एक यूजर ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी' कह दिया। इस कमेंट को पढ़ते ही सीरत कपूर ने यूजर को करारा जवाब दिया।
-सीरत कपूर ने लिखा कि सिर्फ दिल वाली इमोजी लगाने से कोई बात सम्मानजनक नहीं हो जाती। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी महिला किसी की संपत्ति नहीं होती। हर महिला की अपनी पहचान, अपने सपने और अपनी आवाज होती है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि महिलाओं की तारीफ सम्मान के साथ करनी चाहिए, उन पर मालिकाना हक जताने वाले अंदाज में नहीं।
फैंस ने किया सीरत कपूर का सपोर्ट
-सीरत कपूर के इस जवाब को सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिल रहा है। कई यूजर्स ने उनके कमेंट को लाइक किया है और ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया है। फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस ने बेहद जरूरी मुद्दे पर आवाज उठाई है और महिलाओं को लेकर इस तरह की सोच पर रोक लगनी चाहिए।
-एक फैन ने लिखा है कि सीरत कपूर हमेशा सम्मानजनक व्यवहार करती हैं और उन्हें ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वहीं कई लोगों ने उनके जवाब को सटीक और बोल्ड बताया है।
कौन हैं सीरत कपूर?
-सीरत कपूर एक एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वह मुख्य रूप से तेलुगू सिनेमा में एक्टिव हैं लेकिन बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर की थी।
-साल 2014 में सीरत कपूर तेलुगू फिल्म 'रन राजा रन' (Run Raja Run) से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसी साल वह हिंदी फिल्म 'जिद' (Zid) में भी नजर आई थीं। बाद में उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया था। सीरत कपूर को हाल के वर्षों में Save The Tigers, Bhamakalapam 2 और Manamey जैसी परियोजनाओं में देखा गया।
-सीरत कपूर का जन्म 3 अप्रैल 1994 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता विनीत कपूर होटल व्यवसायी थे जबकि उनकी मां नीना सिहोता कपूर एयर इंडिया में एयर होस्टेस थीं। सीरत ने छोटी उम्र से ही डांस और म्यूजिक की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।
-सीरत कपूर ने बॉलीवुड कोरियोग्राफर एशले लोबो के साथ 'द डांसवर्क्स' में काम किया था और बाद में 'Rockstar' मूवी में असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर भी योगदान दिया था।
अल्लू अर्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-वहीं दूसरी ओर अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। 'Pushpa 2: The Rule' की बड़ी सफलता के बाद अल्लू अर्जुन साउथ के फेमस डायरेक्टर Atlee की फिल्म 'राका' की शूटिंग में व्यस्त बताए जा रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
-इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास निर्देशक लोकेश कनकराज, त्रिविक्रम श्रीनिवास और संदीप रेड्डी वांगा के साथ भी बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप में बताए जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications