Himanta Biswa शपथ समारोह: PM मोदी-सुवेंदु मौजूद, हथियारबंद शातिर अरेस्ट, निशाने पर कौन? 6 दिन में तीसरी वारदात

Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम के सियासत के नए पन्ने पर 12 मई 2026, आज एक नया अध्याय जुड़ गया। गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में एक भव्य समारोह के बीच हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह उनकी लगातार दूसरी पारी है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें और चार अन्य विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल समेत BJP शासित राज्यों के दर्जनों मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहे।

assam-cm-himanta-biswa-oath-ceremony

सुवेंदु अधिकारी (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री) की मौजूदगी ने इस समारोह को खास राजनीतिक रंग दिया। शपथ ग्रहण से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगने की कोशिश सामने आई, जब एक व्यक्ति को जिंदा गोलियां लेकर पकड़ा गया। यह घटना 6 दिनों में तीसरी बड़ी सुरक्षा वारदात है। आपको बता दें कि, 6 मई को सुवेंदु के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या और 10 मई को बेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम के पास जिलेटिन स्टिक्स की बरामदगी हुई थी। यह समारोह महज शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर में BJP की रणनीतिक मजबूती, हिमंत की विकास-विरोधी घुसपैठ नीति और राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा चुनौतियों का प्रतीक बन गया।

Assam Chunav 2026: NDA का रिकॉर्ड प्रदर्शन

126 सदस्यीय असम विधानसभा में NDA ने 102 सीटें जीतीं। BJP अकेले 82 सीटों के साथ बहुमत से काफी आगे रही। सहयोगी AGP और BPF ने 10-10 सीटें हासिल कीं। यह BJP के लिए लगातार तीसरी जीत है। हिमंत बिस्वा सरमा ने जलुकबारी सीट से शानदार जीत दर्ज की।

Himanta Biswa Sarma Ministers Portfolio: मंत्रिमंडल विस्तार:

  • अजंता नेओग (BJP, पूर्व वित्त मंत्री)
  • रामेश्वर तेली (BJP, पूर्व केंद्रीय मंत्री)
  • अतुल बोरा (AGP)
  • चरण बोरो (BPF)

तीन ने असमिया भाषा में और एक ने बोडो भाषा में शपथ ली। हिमंत ने धोती-कुर्ता और पारंपरिक गमोसा पहनकर असमिया संस्कृति का प्रतीकात्मक सम्मान किया।

हिमंत बिस्वा सरमा: जमीन से जुड़े रणनीतिकार

हिमंत बिस्वा सरमा असम की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक हैं। कांग्रेस से BJP में आने के बाद उन्होंने राज्य को नई दिशा दी। उनकी पहली सरकार में CAA-NRC, घुसपैठ पर सख्ती, आर्थिक विकास, सड़क-बुनियादी ढांचा और युवा रोजगार पर फोकस रहा।

मुख्य उपलब्धियां (2021-2026):

  • घुसपैठ पर प्रभावी अंकुश (BJP का दावा: असम-त्रिपुरा में समस्या लगभग खत्म)।
  • बोडोलैंड और अन्य आदिवासी क्षेत्रों में शांति।
  • कृषि, चाय उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा।
  • मां कामाख्या मंदिर विकास और शंकरदेव की विरासत को प्रोत्साहन।

शपथ के बाद हिमंत ने X पर लिखा कि मां कामाख्या, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव और असम की जनता के आशीर्वाद से मैंने शपथ ली है। हम जनता की सेवा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Suvendu Adhikari का असम आगमन: BJP का पूर्वी गठबंधन?

9 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी ने हिमंत बिस्वा के शपथ समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि हिमंत जी मेरे बड़े भाई जैसे हैं। उनके काम करने के तरीके से मैं बहुत कुछ सीखता हूं। असम-ओडिशा-बिहार-सिक्किम जैसे राज्य मिलकर नॉर्थ ईस्ट और पूर्वी भारत का विकास करेंगे।

सुवेंदु ने घुसपैठ पर असम मॉडल की तारीफ की और कहा कि पश्चिम बंगाल में भी इसी तर्ज पर कदम उठाए जाएंगे। यह बयान BJP की रणनीति का संकेत है, बंगाल में सत्ता हासिल करने के बाद पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में समन्वय बढ़ाना।

6 दिनों में 3 बड़ी घटनाएं

  • 12 मई- गुवाहाटी शपथ समारोह: शपथ से कुछ मिनट पहले सुरक्षा जांच के दौरान एक व्यक्ति को जिंदा गोलियां लेकर पकड़ा गया। बसिष्ठा पुलिस स्टेशन में पूछताछ चल रही है। हालांकि हथियार नहीं मिला, लेकिन जांच में सुरक्षा खतरे की आशंका जताई जा रही है। PM मोदी, अमित शाह समेत सैकड़ों VIP मौजूद थे।
  • 10 मई - बेंगलुरु: PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के करीब 3 किमी दूर जिलेटिन स्टिक्स बरामद। धमाका टाला गया।
  • 6 मई- सुवेंदु के PA की हत्या: 4 मई को पश्चिम बंगाल के नतीजों में BJP की प्रचंड जीत के दो दिन बाद 6 मई को मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ (सुवेंदु के निजी सहायक) की गोली मारकर हत्या की दी गई। प्रोफेशनल किलिंग मानी जा रही है। SIT ने यूपी-बिहार से शार्पशूटर्स गिरफ्तार किए। BJP इसे TMC का बदला बता रही है।

6 दिनों में तीन बड़ी घटनाएं और शपथ समारोह में सेंध की कोशिश बताती है कि राजनीतिक हिंसा और साजिशें जारी हैं। हिमंत सरकार को विकास के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। असम की जनता ने NDA को भरोसा दिया है, अब समय है वादों को पूरा करने और 'सुरक्षित, समृद्ध असम' के सपने को साकार करने का।

Assam: CM हिमंता के साथ इन 4 दिग्गजों ने ली मंत्री पद की शपथ, कौन कितना पढ़ा और किसके पास कितनी दौलत?
Assam: CM हिमंता के साथ इन 4 दिग्गजों ने ली मंत्री पद की शपथ, कौन कितना पढ़ा और किसके पास कितनी दौलत?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+