निक्की तंबोली ने बयां किया दर्द, कहा-'साउथ का वो डायरेक्टर करता था मुझे प्रताड़ित, बहुत रोती थी मैं'
नई दिल्ली, 13 मई। 'बिग बॉस 14' से चर्चा में आई निक्की तंबोली आज सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक है। अपने लुक, ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर वो सुर्खियों में रहती हैं। ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शामिल निक्की ने हाल ही में अपने करियर के उन कष्टकारी शुरुआती दिनों के बारे में बताया, जिसमें उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया गया था। पिंकविला की खबर के मुताबिक निक्की ने कहा कि ये बात मेरे करियर के प्रारंभ की है।

'वो डायरेक्टर काफी एरोगेंट था'
'मैं एक साउथ के डायरेक्टर के साथ विदेश में शूटिंग कर रही थी। वो डायरेक्टर काफी एरोगेंट था। उसे लोगों से बात करने की बिल्कुल भी सलीका नहीं था। वो मेरा को-डांसर के सामने काफी मजाक उड़ाता था और कहता था कि ना जाने कहां से आई हो तुम ?'
वो मुझे मानसिक रूप से टार्चर करता था
'वो पल-पल मुझे मानसिक रूप से टार्चर करता था, अपमान करने का कोई भी मौक वो छोड़ता नहीं था। निक्की ने कहा कि वो सबकुछ बहुत कष्टकारी था , मैं घर आकर बहुत रोती थी , चिल्लाती थी लेकिन आपको सच बताऊं मैंनैं वो सबकुछ झेला जरूर लेकिन मैं टूटी नहीं। हालांकि निक्की ने उस डायरेक्टर का नाम बताने से मना कर दिया।'

'मैं शुरू में वह भाषा नहीं बोल सकती थी'
उनके व्यवहार के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर, अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे नहीं पता,शायद मैं शुरू में वह भाषा नहीं बोल सकती थी इसलिए वो मुझे परेशान करते थे। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करना अब तक का सबसे बुरा अनुभव रहा है। आज भी वो सब याद करके काफी दुख होता है।'

'वक्त बदला और मेरा काम लोगों को पसंद आने लगा'
निक्की ने कहा कि 'वक्त बदला और मेरा काम लोगों को पसंद आने लगा, फिर एक दिन उसने मुझे फोन किया और अपने किए पर माफी भी मांगी।' आपको बता दें कि निक्की तंबोली ने साउथ से बॉलीवुड की ओर रूख किया है। बिग बॉस के बाद तो वो घर-घर में पहचानी जाने लगी हैं।

बिग बॉस 14 में सेंकड रनर अप थीं निक्की
आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में सेंकड रनर अप रहने वाली निक्की का जन्म 21 अगस्त 1996 को औरंगाबाद, महाराष्ट्र में हुआ था। बतौर मॉडल अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली निक्की तेलुगु हॉरर कॉमेडी फिल्म 'चिकती गाडिलो चिथाकोटुडु' से फिल्मों में कदम रखा था। लेकिन वो चर्चित हुईं राघव लॉरेंस की तमिल एक्शन हॉरर फिल्म 'कंचना 3' से।
फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11
इसके बाद वो बिग बॉस 2020 का हिस्सा बनी जो कि उनके लिए काफी सफल साबित हुआ,इसके बाद वो रियलिटी टीवी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11 का भी हिस्सा थीं।












Click it and Unblock the Notifications