New Year 2025: मलाइका अरोड़ा ने कुछ इस अंदाज में नए साल का किया वेलकम, ब्रेकअप के बाद ये होगा रेजोल्यूशन
New Year 2025: मलाइका अरोड़ा हाल ही में अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद सुर्खियों में रही हैं। अब उन्होंने 2025 में इस दर्द से आगे बढ़कर लाइफ में आगे फोकस करने का मन बनाया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि नए साल में उनका क्या प्लान है।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें एक्ट्रेस डांस करती हुई नजर आईं। वीडियो में मलाइका ने अपना न्यू ईयर रिजोल्यूशन बताया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'स्कॉरपियो 2025.. बेफिक्र, खुश, मॉइश्चराइजर्ड, पैसा कमाना, फोकस्ड, अपने ही रास्ते पर रहना, पॉजिटिव ग्लोइंग, बढ़ते रहना।'

वीडियो में मलाइका बाथरोब पहने कमरे में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। पिता को खोने और अर्जुन कपूर से ब्रेकअप होने के बाद मलाइका अरोड़ा को इतन खुश देखकर फैंस को राहत की सांस मिली। वीडियो में एक फैन ने कमेंट कर लिखा, "हां... और ज्यादा ताकत।" दूसरे ने लिखा, "लवली! ज्यादा खुशी, चमक और समृद्धि की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।" कई फैंस ने तो कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी भी लगाए।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora ने शादीशुदा महिलाओं को दी ऐसी सलाह, फाइनेंस को लेकर बोलीं- 'बैंक अकाउंट को अपने पास...'
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में 2024 में मिली सीख और चुनौतियों पर बात की। मलाइका ने एक पोस्ट में लिखा था, "मैं तुमसे नफरत नहीं करती, 2024, लेकिन तुम एक मुश्किल साल थे, चुनौतियों, बदलावों और सीखों से भरा हुआ। तुमने मुझे यह सिखाया कि जिंदगी पल भर में बदल सकती है और खुद पर ज्यादा विश्वास करना सिखाया। लेकिन सबसे बढ़कर, तुमने मुझे यह समझाया कि मेरी सेहत-चाहे शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक-ही असल में सबसे ज्यादा मायने रखती है। ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें मैं अभी भी नहीं समझ पाई हूं, लेकिन मुझे विश्वास है कि समय के साथ मुझे सब कुछ समझ में आ जाएगा।"
बता दें कि, अरबाज खान से तलाक होने के बाद मलाइका अरोड़ा 2018 में अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थी। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2024 में कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद मलाइका ने अपने सौतेले पिता को हमेशा के लिए खो दिया।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora ने अर्जुन कपूर के 'सिंगल' कमेंट पर तोड़ी चुप्पी, ब्रेकअप पर कहा-'उन्होंने जो किया...'












Click it and Unblock the Notifications