क्या नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल शर्मा शो में होगी वापसी? छीन जाएगी अर्चना की कुर्सी, बोले-'ठोको ताली'
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का चर्चित शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ। जिसमें एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू की बतौर जज एंट्री हुई। वह शो में आकर अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी में बैठ जाते हैं।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। अब 5 साल के लंबे इंतजार के बाद नवजोत को देख फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। वह जैसे ही जज की कुर्सी में बैठे तो फैंस सवाल उठाने लगे कि क्या एक बार शो में उनकी वापसी होने वाली है।

वीडियो की शुरुआत नवजोत सिंह सिद्धू से हुई जिसमें वह वापस 5 साल बाद जज की सीट में बैठे हुए नजर आए। इसके बाज अर्चना पूरन सिंह आती है और वो भी सिद्धू को देख घबराती हैं। अर्चना कपिल से कहती हैं कि, 'सरदार साहब से कह कि मेरी कुर्सी छोड़ दें।' इस बीच हरभजन सिंह कहते हैं कि वह नवजोत की जगह कोई भी नहीं ले सकता।
इसके बाद शो में खूब सारा मस्ती मजाक होता है। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस को ऐसा लगने लगा कि नवजोत सिंह सिद्धू वापस बतौर जज नजर आएंगे। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने शो में वापसी नहीं की है बल्कि वह बतौर गेस्ट शो में नजर आएंगे। अब शो का प्रोमो सामने आने के बाद फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2019 में 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया था। इसके बाद उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली थी। तभी से वह बतौर जज शो में नजर आ रही हैं। शो छोड़ने के बाद नवजोत सिंह ने राजनीति में वापसी कर ली और वह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।
ये भी पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो अश्लील है', कॉमेडियन पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- Kapil तो अनकल्चर्ड है












Click it and Unblock the Notifications