'द कपिल शर्मा शो अश्लील है', कॉमेडियन पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- Kapil तो अनकल्चर्ड है
Mukesh Khanna On Kapil Sharma Show: टीवी के 'भीष्म पितामह' यानी मुकेश खन्ना अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह को लेकर टिप्पणी की थी और अब वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की आलोचना करते नजर आए हैं।
मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा को कहा 'अनकल्चर्ड'
आपको बता दें कि मुकेश खन्ना कॉमेडियन कपिल शर्मा से काफी नाराज हैं। उन्होंने खुद खुलासा किया है कि उन्हें कपिल शर्मा का शो बिल्कुल पसंद नहीं है। एक्टर ने कपिल शर्मा को 'अनकल्चर्ड' तक कह दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' में दिखाया गया 'शक्तिमान' स्किट क्यों पसंद नहीं आया था।

'द कपिल शर्मा शो में अश्लीलता है'
बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा है- मुझे अश्लीलता की वजह से बिग बॉस या द कपिल शर्मा शो पसंद नहीं है, लेकिन कपिल शर्मा एक शानदार एंटरटेनर हैं, इसमें कोई शक नहीं है। उनके साथ दो घटनाएं हुई हैं। मैं ये नहीं कहूंगा कि उन घटनाओं ने मुझे कपिल विरोधी बना दिया, लेकिन मेरी वाइब उनसे मैच नहीं करती है।
कपिल शर्मा को लेकर ये क्या बोल गए मुकेश खन्ना
कपिल शर्मा के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा- कपिल शर्मा अच्छा इंसान हो सकते हैं लेकिन आप उसके साथ कंफर्टेबल महसूस नहीं करते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें इसका एहसास भी है, लेकिन मैंने कृष्णा अभिषेक को ये बात बताई थी। वो कॉमेडी सर्कस में नाटक करते थे और कपिल ने जो गलती की है वो ये थी कि उन्होंने शक्तिमान की पोशाक पहनी थी और उनके सामने एक लड़की थी, जिसके किनारे पर एक बेड दिखाया गया था।
मुकेश खन्ना ने कृष्णा अभिषेक को किया था फोन
मुकेश खन्ना ने अपने इंटरव्यू में कहा- मैंने कहा कि ये क्या बकवास है। हमने इस किरदार को इतना नेक बना दिया है और आप दिखा रहे हैं कि क्योंकि वो बिजी है, इसलिए वो किसी लड़की के पास नहीं जा रहा है। वरना वो लड़कियां ही लुभाता रहेगा। आप ये सिर्फ कॉमेडी के लिए कर रहे हैं, मैंने कृष्णा को फोन किया और उनसे इस बारे में बात की थी।
कपिल शर्मा के बर्ताव से नाराज हैं मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने एक अवॉर्ड शो के बारे में बात करते हुए कहा था- मुझे कपिल शर्मा का बर्ताव पसंद नहीं आया था। मैं आगे की लाइन में बैठा था। उस समय कपिल इंडस्ट्री में शुरुआत कर रहे थे। कपिल करीब 20 मिनट तक मेरे पास बैठे रहे लेकिन एक बार भी मुझसे नहीं मिले। उन्होंने बस अपना अवॉर्ड लिया और चले गए।
'कपिल शर्मा ने सम्मान खो दिया है'
मुकेश खन्ना ने कहा- ये दो बातें मेरे दिमाग में थीं। इसीलिए मैंने कहा कि वो अनकल्चर्ड हैं। कुछ लोग अपने आप को इतना बड़ा समझने लगते हैं कि बाकी सबको भूल जाते हैं। जब ऐसा इंसान इस तरह का बर्ताव करता है, तो वे सम्मान खो देता है और ये ही कपिल शर्मा के साथ हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications