Naatu Naatu song wins Golden Globes 2023: 'हर भारतीय को गौरवान्वित किया...' PM मोदी ने किया Tweet
जब Naatu Naatu गीत के कंपोजर एमएम कीरावानी मंच पर पुरस्कार लेने पहुंचे तो उनका दिल भर आया और वो भावुक हो गए।

Golden Globes 2023: आज भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है, दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के फेमस सॉन्ग Naatu Naatu ने आज गोल्डन ग्लोब में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीतकर इंडियन सिनेमा की सफलता का नया इतिहास लिखा है। पूरा देश इस सफलता का जश्न मना रहा है तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म आरआरआर की टीम को बधाई दी है और उनके लिए ट्वीट किया है।

'हर भारतीय को गौरवान्वित किया'
उन्होंने लिखा है कि '#GoldenGlobes2023 में "Naatu Naatu" के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीतने के लिए बधाई, इस प्रतिष्ठित सम्मान ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।' गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस वक्क कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है। आरआरआर फिल्म के इस गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिलने पर फिल्म कलाकारों जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट ने खुशी जाहिर की है।
Kiara Advani:'दादा मुनि' से खास रिश्ता है अभिनेत्री कियारा आडवाणी का, जानिए क्या?

एमएम कीरावानी हुए भावुक
तो वहीं जब Naatu Naatu गीत के कंपोजर एमएम कीरावानी मंच पर पुरस्कार लेने पहुंचे तो उनका दिल भर आया और वो भावुक हो गए। उन्होंने अपनी स्पीच में यहा कहा कि 'मैं इस प्रेस्टीजियस अवॉर्ड के लिए HFPA का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मैं इस वक्त बहुत ज्यादा खुश हूं और बहुत ज्यादा उत्साहित हूं ,इस अवॉर्ड को अपनी वाइफ के साथ शेयर करने के लिए जो इस वक्त यहां दर्शकदीर्घा में सामने बैठी हैं।'
Tara Sutaria-Aadar Jain: कौन हैं आदर जैन, राज कपूर से क्या है रिश्ता?
'इस पुरस्कार के असली हकदार तो मेरे भाई हैं'
इसके बाद उन्होंने कहा कि 'सच कहूं तो इस पुरस्कार के असली हकदार तो मेरे भाई और फिल्म के डायरेक्ट एसएस राजमौली हैं। जिनकी दूरदर्शिता की वजह से मैं ये काम कर पाया। उन्होंने हमेशा मुझे आगे बढ़ने में मदद की है और मुझे सपोर्ट किया है और मुझ पर भरोसा किया है।'
अवॉर्ड सेरेमनी में दिखी पूरी टीम
इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की टीम को बधाई और जीत का सारा क्रेडिट दिया, जिनके सहयोग से ही Naatu Naatu गीत इतना बढ़िया बन पाया। गौरतलब है कि अवॉर्ड सेरेमनी में सुपरस्टार राम चरन, जूनियर एनटीरआर और एसएस राजामौली उपस्थित रहे और वो सभी कीरावानी की स्पीच के दौरान जोर-जोर से ताली बजाते दिखे।
फिल्म ने लिखा सफलता का नया इतिहास
गौरतलब है कि RRR इंडियन तेुलगू-हिंदी में बनी पीरियड-एक्शन ड्रामा फिल्म है । फिल्म में एन टी रामाराव जूनियर, राम चरन, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
दुनिया भर में ₹1,200 करोड़ रु कमाए
तो RRR अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म थी, जिसने बॉक्सऑफिस पर ही नहीं बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी तगड़ी कमाई की थी फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,200 करोड़ (US$175 मिलियन) कमाए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications