Tap to Read ➤

Kiara Advani: 'दादा मुनि' से खास रिश्ता है अभिनेत्री कियारा आडवाणी का

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा अडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है।
Ankur Sharma
कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी करने वाले हैं।
दोनों की शादी जैसलमेर पैलेस होटल में बड़े ही रॉयल अंदाज में होगी, जिसे कि काफी प्राइवेट रखने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि सिद्धार्थ और कियारा की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है।
आपको बता दें कि बेहद ही कम समय में बॉलीवुड में खास जगह बनाने वाली कियारा के पिता जगदीश आडवाणी जाने-माने बिजनेसमैन हैं।
कियारा का असली नाम आलिया है लेकिन सिने दर्शक उन्हें कियारा के रूप में पहचानते हैं।
उनके पापा तो सिंधी हैं लेकिन उनकी मां जेनेवीव जाफरी एक पुर्तगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि कियारा आडवाणी का 'दादा मुनि' यानी दिग्गज एक्टर अशोक कुमार से खास रिश्ता है।
दरअसल कियारा की मां जेनेवीव जाफरी की स्टेप मदर भारती गांगुली एक्टर अशोक कुमार की बेटी थीं।
ऐसे में कियारा आडवाणी अशोक कुमार की नवासी हुई और वो उनके परनाना।
फिल्म 'फगली' से साल 2014 में बॉलीवुड में कदम रखने वाली कियारा आज फिल्मी दुनिया का जाना पहचाना चेहरा हैं।
कौन हैं Aamir के दामाद नूपुर श