Tap to Read ➤

Tara Sutaria-Aadar Jain: कौन हैं आदर जैन, राज कपूर से क्या है रिश्ता?

इस वक्त एक्टर आदर जैन और अभिनेत्री तारा सुतारिया के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है।
Ankur Sharma
दोनों साल 2018  से रिलेशनशिप में थे, कहा जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।
फिलहाल दोनों की ओर से कोई बयान तो जारी नहीं हुआ है लेकिन कपूर खानदान के पिछले कुछ इवेंट में तारा का दिखाई ना पड़ना ब्रेकअप के संकेत दे रहा है।
आपको बता दें कि आदर जैन बॉलीवुड के 'शो मैन' राजकपूर की बेटी रीमा कपूर के छोटे बेटे हैं।
रीमा कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है, इस शादी से उनके दो बेटे अरमान और आदर हैं।
आदर जैन की पहली फिल्म 2017 में 'कैदी बंद' आई थी, जिसमें आदर का काम नोटिस किया गया था।
आदर का जन्म 5 अगस्त 1994 को मुंबई में हुआ था, ये काफी स्टाइलिश हैं लेकिन सोशल प्लेटफार्म पर कम एक्टिव रहते हैं।
आदर जैन फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' (2016), और 'हैलो चार्ली' (2021) में बतौर सहायक निर्देशक भी काम कर चुके हैं।
'दादा मुनि' से खास रिश्ता है क