'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे', Amitabh Bachchan ने किए चौंकाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ऐसा पोस्ट किया जो इस बार चर्चा का विषय बन गया है। अब उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। साथ ही इस पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

चर्चा में बिग बी का सोशल मीडिया पोस्ट
बता दें कि सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने 19 मार्च को रात के 11.54 मिनट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक पोस्ट किया। बिग बी अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के कहे एक बात को शामिल करते हुए लिखा कि, मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे। पूज्य बाबूजी के शब्द और ABHISHEK उसे निभा रहे हैं ।नीचे भी पढ़िए, एक नयी शुरुआत।
पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं
वहीं अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बिग बी ने अपने इस पोस्ट में अपने पिता और महान कवि हरिवंश राय बच्चन के कहे एक बात को शामिल किया और अपने बेटे अभिषेक बच्चन की भी पोस्ट में चर्चा की। सोशल मीडिया यूजर्स अमिताभ के इस पोस्ट पर कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें Amitabh Bachchan ही हैं बॉलीवुड के रीयल 'शहंशाह', अब इस मामले में शाहरुख-सलमान को पछाड़ा
ये भी एंगल निकाल रहे हैं फैंस
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को उनके फैंस पॉजिटिव वे में ले रहे हैं वहीं कुछ लोग इस पोस्ट को अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहु ऐश्वर्या राय के बीच रिश्तों में कड़वाहट की खबर से जोड़ रहे हैं।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर आ रही थी कि अमिताभ बच्चन के परिवार में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। अब अमिताभ बच्च के इस पोस्ट को लोग उसी से जोड़ कर देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें शादी में परिवार संग पहुंचे Amitabh Bachchan, जया-अभिषेक भी दिखे साथ, लेकिन फिर गायब थीं ऐश्वर्या राय












Click it and Unblock the Notifications