Amitabh Bachchan ही हैं बॉलीवुड के रीयल 'शहंशाह', अब इस मामले में शाहरुख-सलमान को पछाड़ा
Amitabh Bachchan:पिछले 50 सालों से भारत के फिल्मी कैनवस पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन आज भी 82 बरस में भी मेगा कलाकार हैं। उम्र को बस एक नंबर मानने वाले अमिताभ का सिक्का केवल फिल्मों, टीवी या एड की दुनिया में ही नहीं चलता है बल्कि वो टैक्सपेयर के मामले में भी सुपरबॉस निकले।
जी हां, अमिताभ बच्चन ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के इस शहंशाह ने 15 मार्च 2025 को अपनी लास्ट इंस्टॉलमेंट चुकाई है जो कि 52.50 करोड़ है।

इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड 'किंग' शाहरुख खान और हिंदी सिनेमा के 'भाईजान' यानी कि सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है।
अभिनेता ने इस साल ₹350 करोड़ कमाए (Amitabh Bachchan)
मीडिया रिपोर्ट के मुातिबक अभिनेता ने इस साल ₹350 करोड़ कमाए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें ₹120 करोड़ का टैक्स देना पड़ा। यह पिछले साल के ₹71 करोड़ के टैक्स से 69% ज्यादा है। गौरतलब है कि बिग बी फिल्मों के अलावा एड और मशहूर क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से बंपर कमाई करते हैं।
आज भी विज्ञापन कंपनियों की पहली पसंद हैं अमिताभ बच्चन
यही नहीं उनका निवेश रियल स्टेट में भी है। उम्र भले ही अमिताभ की बढ़ गई हो लेकिन ना तो उनकी फैंस में कमी हुई है और ना ही उनकी डिमांड की, इसलिए वो आज भी विज्ञापन कंपनियों की पहली पसंद बने हुए हैं।
अब इस मामले में शाहरुख-सलमान को अमिताभ ने पछाड़ा (Amitabh Bachchan)
इससे पहले शाहरुख खान ने पिछले साल 92 करोड़ रुपए का टैक्स देकर यह खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, इस साल किंग खान ने 84.17 करोड़ रुपये का एडवांस्ड टैक्स (Advansed Tax) भरा है तो वहीं सलमान खान (Salman Khan) ने 75 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है लेकिन अमिताभ बच्चन का योगदान खान से 30% अधिक रहा, जिससे वह चौथे स्थान से उठकर भारत के सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले सेलेब्रिटीज़ की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
'एक पिता के लिए इससे बड़े गर्व की बात कुछ नहीं हो सकती है' (Amitabh Bachchan)
सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय अमिताभ बच्चन इन दिनों काफी खुश हैं क्योंकि उनके बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म #BeHappy की चारों ओर तारीफ हो रही है। अमिताभ ने हाल ही में ट्वीट किया था कि
"एक पिता के लिए इससे बड़े गर्व की बात कुछ नहीं हो सकती है, बी हैप्पी की सराहना से मैं अभिभूत हूं, अभिषेक पर गर्व है।"
डांस ड्रामा फिल्म की हो रही है तारीफ
आपको बता दें कि BeHappy फिल्म के डायरेक्ट और राईटर देश के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा हैं, जिन्होंने अभिषेक बच्चन , इनायत वर्मा, नोरा फतेही और नासर के साथ एक डांस ड्रामा फिल्म बनाई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म ने काफी तारीफें बटोरी हैं। यह फिल्म 14 मार्च को ही थियेटर में पहुंची है, जिसे कि मिलीजुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications