शादी में परिवार संग पहुंचे Amitabh Bachchan, जया-अभिषेक भी दिखे साथ, लेकिन फिर गायब थीं ऐश्वर्या राय
Amitabh Bachchan: बच्चन परिवार अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। हाल ही में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और उनका पूरा परिवार मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव के बेटे रिकिन में शामिल हुए। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस दौरान बहू ऐस्वर्या राय नजर नहीं आईं।
एक पपराज़ी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चन परिवार की फोटो साझा की। जिसमें अमिताभ काले रंग की शेरवानी और सैटिन काले कुर्ता-पायजामा में बहुत स्मार्ट नजर आए। जबकि अभिषेक ने सफेद कुर्ता-पायजामा चुना जिसमें कुछ एम्बेलिशमेंट्स थे। जया बच्चन भी मुस्कुराती हुई एक गुलाबी और नारंगी शेड की साड़ी में काफी एलिगेंट लग रही थीं।

बच्चन परिवार ने कैमरे के लिए पोज़ देते हुए राजेश यादव, उनकी पत्नी, उनके बेटे रिकी यादव और उनकी नई बहू सुरभि के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अब इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
फोटो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड, जया जी मुस्कुरा रही हैं।" एक और यूजर ने पूछा, "आखिर ऐश्वर्या राय कहां हैं?" वहीं एक ने लिखा, "बच्चन परिवार कभी ऐश्वर्या राय के साथ क्यों नहीं दिखता।" बता दें कि, हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को अमिताभ बच्चन के साथ आराध्या के स्कूल फंक्शन में देखा गया था। जिसकी वीडियो खूब वायरल हुई थी।
ये भी पढ़ें: खुली अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की पोल!, कौन है जिरक? Aishwarya से है गहरा कनेक्शन
ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक को लेकर कुछ अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ी थीं, जब वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अकेले अपनी बेटी के साथ आईं, जबकि बाकी बच्चन परिवार साथ था। हालांकि, बाद में ऐश्वर्या और अभिषेक को एक और शादी रिसेप्शन में अपनी बेटी के साथ देखा गया। जिसके बाद कपल के तलाक की खबरों पर ताला लग गया।
हाल ही में, जब ऐश्वर्या ने आराध्या के जन्मदिन पर अभिषेक की कोई तस्वीर साझा नहीं की, तो इंटरनेट पर यह चर्चा होने लगी कि शायद वह मौजूद नहीं थे, लेकिन बाद में तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वह भी मौजूद थे। हाल ही में, ऐश्वर्या और अभिषेक अमिताभ के साथ आराध्या के स्कूल फंक्शन में भी साथ दिखे थे। जिससे ये साफ हो गया कि दोनों के बीच सब ठीक है और वह अब भी साथ हैं।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय के हिस्से आया एक और बड़ा सम्मान, 'जोधा अकबर' के लुक को मिली अकादमी से पहचान












Click it and Unblock the Notifications