इन सुपरहिट फिल्मों में Mumbai Local Train का दिखा सतरंगी अंदाज, लोकल के सफर में दिखी मायानगरी की जिंदादिली
Mumbai Local Train: मुंबई की धड़कन कही जाने वाली मुंबई लोकल सिर्फ आम लोगों के सफर का जरिया नहीं है, बल्कि बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी का अहम किरदार भी रही है। लोकल ट्रेन की भीड़, स्टेशन की रफ्तार और सफर के अनगिनत किस्सों ने कई फिल्मों को नई जान दी है। साथिया, लाइफ इन ए मेट्रो से लेकर रियलिस्टिक ड्रामा तक, कई फिल्मों में मुंबई लोकल सिर्फ बैकग्राउंड नहीं बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने वाला एक अहम हिस्सा रही है।
मुंबई लोकल ट्रेन आज भी शहर की धड़कन है और परिवहन के लिए इसे निम्न आय वर्ग के ही लोग नहीं बल्कि मिडिल क्लास भी खूब इस्तेमाल करते हैं। मुंबई लोकल को सुरक्षित और आरामदेह बनाने के लिए भी बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। कई हिट फिल्मों में तो लोकल ट्रेन एक अहम किरदार की तरह रहा है।

Mumbai Local Train फिल्मों में दिखी इसकी चहल-पहल
साथिया: 2002 की विवेक ओबरॉय और रानी मुखर्जी की रोमांटिक फिल्म साथिया में मुंबई लोकल ट्रेन ने ही मुख्य किरदारों की मुलाकात और प्यार को नई दिशा दी। ट्रेन के साथ ही इस फिल्म की प्रेम कहानी भी आगे बढ़ती है। यह विवेक ओबरॉय के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट है।
यह भी पढ़ें: सिंगर जुबीन की मौत का वीडियो आया सामने, समंदर में कूदते ही हुआ ये सब, कैमरे ने कैप्चर कर ली ऐसी हरकत
लाइफ इन ए मेट्रो: 2007 में रिलीज लाइफ इन ए मेट्रो मुंबई के तेज़ रफ्तार जीवन की सच्चाई को बयां करती है। फिल्म में लोकल ट्रेन सिर्फ एक लोकेशन नहीं बल्कि किरदारों की जिंदगी की दौड़-भाग और रिश्तों के बदलाव का प्रतीक बनकर सामने आती है। लोकल में ही फिल्म का क्लाइमेक्स शूट हुआ था जिसमें कोंकणा सेन शर्मा और इरफान खान मिलते हैं।
गली बॉय: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की लव स्टोरी गली बॉय में मुंबई का सार्वजनिक परिवहन भी अपनी शिद्दत के साथ नजर आता है। लोकल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के कई सीन शूट हुए थे।
एक चालीस की लास्ट लोकल: नेहा धूपिया और अभय देओल की फिल्म एक चालीस की लास्ट लोकल पूरी तरह से मुंबई लोकल, प्लेटफॉर्म और कॉल सेंटर में नौकरी करने वाले युवाओं की कहानी है। इस फिल्म को भी क्रिटिक्स ने काफी सराहा था।
मुंबई मेरी जान: कई सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का ही भरपूर प्यार मिला था।
यह भी पढ़ें: मौत से कुछ घंटे पहले रेस्तरां में ये क्या कर रहे थे सिंगर जुबीन? सड़कों पर उतरे लोग, इस दिन होगा अंतिम संस्कार












Click it and Unblock the Notifications