सिंगर जुबीन की मौत का वीडियो आया सामने, समंदर में कूदते ही हुआ ये सब, कैमरे ने कैप्चर कर ली ऐसी हरकत
Singer Zubeen Death Video: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिशियन जुबीन गर्ग का गत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान दुखद निधन हो गया है। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समंदर से बचाया और पास के एक अस्पताल ले गई, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
स्कूबा डाइविंग करते वक्त जुबीन गर्ग की हुई मौत
डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जुबीन गर्ग को बचाया नहीं जा सका। सिंगापुर के अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान ही 52 के सिंगर की मौत हो गई। खबर है कि वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने सिंगापुर गए थे, जहां उन्हें 20 सितंबर 2025 की शाम को मंच पर प्रस्तुति देनी थी।

बिना लाइफ जैकेट समंदर में उतरे थे सिंगर
इसी बीच जुबीन गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइफ जैकेट पहनकर समंदर में कूदते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले वह लाइफ जैकेट पहनकर समंदर में कूदते हैं। हालांकि बाद में वह नाव पर वापस आते हैं, लाइफ जैकेट उतारते हैं और फिर से पानी में कूदते हैं।
मौत के वीडियो ने मचाई सनसनी
-दोबारा पानी में कूदते ही जुबीन गर्ग के साथ एक बड़ा हादसा हो जाता है। इस हादसे के चलते सिंगर बेहोश हो जाते हैं। उन्हें तुरंत अस्पातल ले जाया जाता है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाती है।
-सिंगर की मौत के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है- जुबीन गर्ग की मौत बिना लाइफ जैकेट के तैरते समय हुई। सिंगापुर के अधिकारी तैराकी के दौरान जुबीन गर्ग साथ गए लोगों से जल्द ही पूछताछ करेगी और मामले की जांच होगी।
जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया की हुई ऐसी हालत
-जुबीन गर्ग की मौत के बाद उनका परिवार बुरी तरह से टूट गया है। सिंगर के करीबियों की तस्वीरें अब ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनमें उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और परिवार के अन्य सदस्य फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
-दिवंगत जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा के चेहर पर दिखाई देने वाला दुख और अविश्वास उस विशाल शून्य को दर्शाता है जो कि एक ऐसे गायक के निधन से पैदा हुआ है जो न केवल एक म्यूजिक आइकन थे, बल्कि लाखों लोगों के दिलों में बसने वाले इंसान भी थे।












Click it and Unblock the Notifications