इन 4 मर्दों के साथ था Mouni Roy का अफेयर, एक के इश्क में तो पागल थीं एक्ट्रेस, क्यों की सूरज नांबियार से शादी?

Mouni Roy Affairs: मैनी रॉय आज के समय में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। अपनी खूबसूरती, ग्लैमरस अंदाज और दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने लाखों फैंस का दिल जीता है। छोटे पर्दे से शुरुआत करने वाली मौनी रॉय ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन कभी हार नहीं मानी। यही वजह है कि आज वह टीवी की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।

मौनी रॉय की टूटने वाली है शादी?
हालांकि इन दिनों मौनी रॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके और पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अलगाव और तलाक की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि कपल की तरफ से अभी तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Mouni Roy

6 महीने से पति सूरज नांबियार के साथ नहीं रहतीं मौनी

-हाल ही में पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये दावा किया है कि भले ही मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है लेकिन एक्ट्रेस इसे शुरू करने के लिए वकीलों से मिल रही हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि कपल पिछले 6 महीने से अलग रह रहा है।

-इन सबके बीच मौनी रॉय की पुरानी लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। आपको बता दें कि शादी से पहले उनका नाम कई टीवी और फिल्मी सितारों के साथ जुड़ चुका है।

'6 महीने से अलग रह रहे हैं Mouni Roy-Suraj Nambiar', विक्की लालवानी का बड़ा खुलासा, कब होगा तलाक?
'6 महीने से अलग रह रहे हैं Mouni Roy-Suraj Nambiar', विक्की लालवानी का बड़ा खुलासा, कब होगा तलाक?

एकता कपूर के शो से शुरू हुआ था करियर

-मौनी रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी क्वीन एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) से की थी। इस शो में वह एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) के अपोजिट नजर आई थीं।

-हालांकि शुरुआत में मौनी रॉय को ज्यादा पहचान नहीं मिली लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी। इसके बाद वह कई टीवी शोज में दिखाई दीं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बना ली।

'नागिन' ने बदल दी मौनी रॉय की किस्मत

-मौनी रॉय के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बना टीवी का फेमस 'नागिन' (Naagin) सीरियल। इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी। नागिन के किरदार में मौनी रॉय को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि वह रातोंरात टीवी की सुपरस्टार बन गईं।

-इसके बाद मौनी रॉय ने 'देवों के देव...महादेव', 'नागिन 2', 'नागिन 3', 'कस्तूरी', 'टशन-ए-इश्क', 'झलक दिखला जा 9' और 'एक था राजा एक थी रानी' जैसे कई चर्चित शोज में काम किया। टीवी की दुनिया में सफलता हासिल करने के बाद मौनी रॉय ने बॉलीवुड का रुख किया और वहां भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहीं।

अक्षय कुमार की फिल्म से बॉलीवुड में मिली बड़ी पहचान

-साल 2018 मौनी रॉय के करियर के लिए बेहद खास साबित हुआ था। उन्होंने फिल्म 'गोल्ड' (Gold) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था और यहीं से बॉलीवुड में उनके लिए नए रास्ते खुलने लगे।

-इसके अलावा वह फिल्म 'तुम बिन 2' में आइटम सॉन्ग करती भी नजर आई थीं। मौनी रॉय ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन-शिवा' में नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसकी जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स में काम किया और ग्लैमरस स्टार के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

इन 4 मर्दों के साथ मौनी रॉय का अफेयर-

गौरव चोपड़ा के साथ मौनी रॉय का सीरियस रिश्ता

-मौनी रॉय की लव लाइफ हमेशा मीडिया की नजरों में रही है। एक समय पर उनका नाम टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा के साथ खूब जोड़ा गया था। दोनों के अफेयर की खबर लंबे समय तक टीवी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी रही थीं।

-बताया जाता है कि दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में उनके रास्ते अलग हो गए। हालांकि ब्रेकअप की असली वजह कभी सामने नहीं आई।

मोहित रैना के साथ अफेयर की हुई थी चर्चा

-मौनी रॉय का नाम एक्टर मोहित रैना के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों ने साथ में टीवी के मशहूर पौराणिक शो 'देवों के देव...महादेव' में काम किया था और इसी दौरान उनकी नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी थीं।

-फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करते थे और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल होती थीं। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। बाद में उनके अलग होने की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

पुलकित सम्राट और आयान मुखर्जी के साथ भी जुड़ा नाम

-मौनी रॉय का नाम एक्टर पुलकित सम्राट के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों ने अपने करियर के शुरुआत में साथ काम किया था, जिसके बाद उनकी नजदीकियों की चर्चाएं होने लगी थीं। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

-इतना ही नहीं, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दौरान मौनी रॉय का नाम निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ भी जुड़ चुका है। फिल्म के प्रमोशन और शूटिंग के दौरान दोनों की अच्छी बॉन्डिंग चर्चा में रही थी। हालांकि बाद में ये सिर्फ अफवाहें साबित हुईं।

बिजनेसमैन सूरज नांबियार से मौनी ने की शादी

-कई अफेयर्स की चर्चाओं के बाद आखिरकार मौनी रॉय ने साल 2022 में दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी कर ली थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

-शादी के बाद मौनी अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश नजर आई थीं। हालांकि अब उनके रिश्ते को लेकर फिर से तरह-तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं, जिन पर फैंस की नजर बनी हुई है।

आज भी ग्लैमर की दुनिया की बड़ी स्टार हैं मौनी रॉय

टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय आज भी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और चर्चित एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनकी हर तस्वीर मिनटों में वायरल हो जाती है। मौनी रॉय ने अपने करियर में साबित किया है कि मेहनत और टैलेंट के दम पर छोटे पर्दे से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+