गुलजार से असिस्टेंट डायरेक्टर की जॉब मांगने गया था, उन्होंने 'माचिस' दे दी- अपने बॉलीवुड डेब्यू पर जिमी शेरगिल
जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल ने अपने बॉलीवुड डेब्यू की दिलचस्प कहानी बताई है और वो भी फिल्म माचिस के 25 साल पूरे होने के अवसर पर।
मुंबई, 26 अक्टूबर। जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल ने अपने बॉलीवुड डेब्यू की दिलचस्प कहानी बताई है और वो भी फिल्म माचिस के 25 साल पूरे होने के अवसर पर। जी हां, आज बॉलीवुड फिल्म 'माचिस' को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए। दर्शकों से इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला था और फिल्म सुपरहिट रही। बता दें कि जिमी शेरगिल ने इसी फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म गुलजार साहब डायरेक्ट कर रहे थे इसलिए बहुत डरा हुआ था
फिल्म को लेकर शेरगिल कहते हैं कि इससे बेहतर शुरुआत के बारे में भला कौन सोच सकता है। उन्होंने कहा कि फिल्म में अभिनय को लेकर वे काफी डरे हुए थे, क्योंकि इस फिल्म को प्रतिष्ठित गीतकार-फिल्म निर्माता गुलजार निर्देशित कर रहे थे। जिमी शेरगिल ने कहा, 'मैं जानता था कि गुलजार साहब सब देख लेंगे, लेकिन फिर भी मैं अपने सीन से पहले बहुत नर्वस था, मुझपर बेहतर करने का दवाब था और फिल्मों में एक्टिंग का मुझे कोई अनुभव नहीं था। लेकिन गुलजार साहब ने सब कुछ संभाल लिया।'

फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर की नौकरी मांगने गया था
जिमी ने खुलासा किया कि वह गुलजार साहब के ऑफिस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर की नौकरी मांगने के लिए गए थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि मैं एक्टिंग भी सीख रहा हूं तो उन्होंने मुझसे कहा कि तुम डायरेक्शन में क्यों जाना जाहते हो। उन्होंने मुझसे स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा जो उनके असिस्टेंट द्वारा उर्दू से हिंदी में अनुवादित की गई थी। मैंने पूरी स्क्रिप्ट एक बार में पढ़ ली। उसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम्हें कौनसा किरदार पसंद है? मैंने उनसे कहा, जयमल सिंह क्योंकि उसका और मेरा उप नाम जिमी था। वह जोर से हंसे और उन्होंने मुझे यह किरदार दे दिया।

बॉक्स ऑफिस पर माचिस ने लगा दी थी आग
माचिस बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और 1997 में इसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। सिनेमा के पंडितों को फिल्म की सफलता ने चौंका दिया, क्योंकि वे इसे एक औसत फिल्म बता रहे थे, लेकिन यह कॉमर्शियल ब्लॉकबस्टर साबित हुई। पंजाब से मेरे रिश्तेदारों ने मुझे कई तस्वीरें भेजी, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लोग इस फिल्म को देखने जा रहे थे।
-
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications