Manoj Kumar RIP: हरिकृष्ण गिरि कैसे बने मनोज कुमार, क्यों बनाई 'उपकार'? जानिए कुछ अनकही बातें
Manoj Kumar RIP: भारत के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल मनोज कुमार अब हमारे बीच में नहीं रहे।आज तड़के उनका 87 साल की उम्र में को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उनका निधन गंभीर हृदय संबंधी रोगों की वजह से हुआ है।
मनोज कुमार के निधन से उनके फैंस काफी दुखी और परेशान हैं। पीएम मोदी ने भी अभिनेता के निधन पर गहर शोक प्रकट किया है। अपनी देशभक्ति की फिल्मों की वजह से लोग उन्हें 'भारत कुमार' कहा करते थे।

राष्ट्रवाद के प्रतीक बन चुके मनोज कुमार के बारे में जानते हैं कुछ अनकही बातें...
- मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई, 1937 को एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) हुआ था।
- मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी था।
- मनोज कुमार दिलीप कुमार से प्रभावित थे और आगे चलकर उन्होंने अपने अभिनय से उन्हें ही टक्कर दी थी, हालांकि दिलीप कुमार जीवन भर उनके आदर्श बने रहे।
- उनका स्क्रीन नाम 'मनोज कुमार' 1949 की फिल्म 'शबनम' में दिलीप कुमार द्वारा निभाए गए एक किरदार से प्रेरित था और वो चाहते थे उनके नाम के आगे भी कुमार जुड़े इसलिए वो हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी से मनोज कुमार बने थे।
- बंटवारे के वक्त मनोज कुमार का परिवार दिल्ली आकर बसा था। उस दौरान हुई हिंसा के दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई को खो दिया था, यह एक दर्दनाक घटना थी जो उनके साथ ताउम्र रही और यही कारण रहा कि भावनात्मक और देशभक्ति विषयों को उन्होंने फिल्मी कैनवस पर उकेरा।
- बॉलीवुड में मनोज कुमार ने writer के तौर पर शुरुआत की थी। तब उन्हें हर सीन के लिए मात्र 11 रुपये मिलते थे।
- उनकी पहली भूमिका 1957 में आई फिल्म 'फैशन' में 90 वर्षीय भिखारी की थी, तब उनकी उम्र सिर्फ़ 19 साल थी।
जो कहा वो किया, अपनी बात से नहीं मुकरे मनोज कुमार (Manoj Kumar)
मनोज कुमार अपनी बात पर अडिग रहने वाले इंसान थे, यहां तक कि जब उन्हें अपने करियर में बाद में ज़्यादा पैसे ऑफर किए गए, तब भी उन्होंने वेतन वृद्धि से इनकार करते हुए कहा था, "मैंने जितना लेता था उतना ही लूंगा।"
रोमांटिक रोल्स से भी जीता लोगों का दिल (Manoj Kumar)
अपनी देशभक्ति वाली भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले मनोज कुमार ने कई फिल्मों में रोमांटिक रोल्स किए। वो कौन थी?, 'दो बदन' और 'सावन की घटा' जैसी फिल्मों से उन्होंने लोगों का दिल जीता था।
क्यों बनाई 'उपकार'? (Manoj Kumar)
मनोज कुमार के बहुत बड़े फैन पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री थे। उन्होंने उनकी फिल्म शहीद देखी थी और उन्होंने ही मनोज कुमार से कहा था कि ' जय जवान, जय किसान' नारे पर भी फिल्म बनानी चाहिए। मनोज कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और सिने दर्शकों को 'उपकार' जैसा अनमोल तोहफा दिया।
पाकिस्तानी कलाकारों को दिया मौका
अपनी फिल्म 'क्लर्क' में पाकिस्तानी अभिनेता मोहम्मद अली और ज़ेबा को कास्ट करके एक साहसिक कदम उठाया था, इसके लिए कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी उस वक्त की थी।
मनोज कुमार की पत्नी का नाम शशि गोस्वामी है (Manoj Kumar)
मनोज कुमार की शादी शशि गोस्वामी से हुई थी और वे दो बेटों, विशाल गोस्वामी और कुणाल गोस्वामी के पिता थे। उन्हें 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में, मनोज कुमार को सिनेमा में भारत का सर्वोच्च सम्मान 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications