Mamta Kulkarni ने जब कराया था बोल्ड फोटोशूट, अब सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा-'उस वक्त मैं वर्जिन...'
Mamta Kulkarni: एक वक्त था जब 90 के दशक में ममता कुलकर्णी इंडस्ट्री में राज कर रही थीं। मेकर्स हर फिल्म में उनके साथ काम करना चाहते थे। उनका करियर पीक पर था लेकिन साल 2000 में वह अचानक भारत छोड़कर विदेश चली गईं और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
अब सालों बाद ममता कुलकर्णी भारत लौटीं। इस बीच महामंडलेश्वर के पद से हटाए को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया। वहीं बॉलीवुड में भी उनका नाम कई विवादों में रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ममता कुलकर्णी ने मैगजीन के लिए किया सेमी नूड फोटोशूट पर बात की। एक्ट्रेस की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी और अब उन्होंने इसके पीछे की सच्चाई बताई।

ममता कुलकर्णी रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंची थी। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि, सेमी न्यूड फोटोशूट के लिए टॉपलेस पोज क्यों दिया था? एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'मैं तब नौवीं कक्षा में पढ़ता था। मुझे स्टारडस्ट की टीम ने डेमी मूर की एक तस्वीर दिखाई थी, जो मुझे अश्लील नहीं लगी। मैंने भी एक बार कहा था कि मैं अभी तक वर्जिन हूं।'
ये भी पढ़ें: Mamta Kulkarni ने इस वजह से बॉलीवुड को कहा था अलविदा, अब सालों बाद बताई वजह, क्या ड्रग्स से है कनेक्शन?
ममता कुलकर्णीी ने आगे ये भी खुलासा किया कि उन्होंने कभी पोर्नोग्राफी या पोर्न वीडियो नहीं देखी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने जब सेमी न्यूड फोटोशूट किया था तब मुझे इसके बारे में पता भी नहीं था।' इस दौरान एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि बोल्ड गानों में इसलिए डांस करती थीं क्योंकि उनका फोकस पूरा डांस पर होता था बजाय लीरिक्स के।
इंटरव्यू के दौरान ममता कुलकर्णी ने ये साफ कर दिया कि बॉलीवुड में वापसी करने का उनका कोई मन नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अब पूरी तरह से सन्यासी बन चुकी हैं और अब वापस इंडस्ट्री में कदम नहीं रखना चाहती। ममता पर आरोप लगा था कि उन्होंने महामंडलेश्वर के पद के लिए मोटी रकम चुकाई है। हालांकि एक्ट्रेस ने इन आरोपों से साफ इंकार कर दिया और कहा कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।
ये भी पढ़ें: Mamta Kulkarni ने इस वजह से बॉलीवुड को कहा था अलविदा, अब सालों बाद बताई वजह, क्या ड्रग्स से है कनेक्शन?












Click it and Unblock the Notifications