Mamta Kulkarni ने इस वजह से बॉलीवुड को कहा था अलविदा, अब सालों बाद बताई वजह, क्या ड्रग्स से है कनेक्शन?
Mamta Kulkarni: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्होंने बॉलीवुड को उस वक्त अलविदा कहा जब उनका करियर पीक पर था। अब सालों बाद भारत वापसी कर किन्नर अखाड़ा की 'महामंडलेश्वर' बनकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान ममता कुलकर्णी ने सालों बाद इंडस्ट्री छोड़ने की वजह बताई।
ममता कुलकर्णी जल्द ही रजत शर्मा के चर्चित शो 'आप की अदालत' में नजर आएंगी। जिसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि बॉलीवुड से अचानक गायब होने की वजह क्या थी, तो उन्होंने बताया कि वह उस वक्त मेंटल पीस की तलाश में थीं।

ममता कुलकर्णी ने कहा कि, 'मुझे अचानक ऐसा लगा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से भ्रम है, जैसे एक माया है। ऐसे ही लोग भटकते रहे माया और चकाचौंध के पीछे। ये वो समय था जब मुझे लगा कि अब बॉलीवुड छोड़ देना चाहिए।'
ये भी पढ़ें: Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर पद से निष्कासित, लक्ष्मी नारायण भी किन्नर अखाड़े से बाहर, क्यों?
बता दें कि, ममता कुलकर्णी का नाम जब एक ड्रग तस्करी मामले में सामने आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो, साल 2000 में वह विक्की गोस्वामी से प्यार करती थीं, जो कि ड्रग डीलर था। कहा जाता है कि इसकी वजह से ममता कुलकर्णी ने अचानक भारत छोड़ दिया था और वह विदेश शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने खुद को मीडिया से दूर कर लिया था और फिर वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई। अब लंबे समय बाद ममता कुलकर्णी ने भारत में वापसी की।
ममता कुलकर्णी की वापसी से फैंस काफी हैरान थे। लोगों को लगा था कि वह एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब वह किन्नर अखाड़े में संन्यास ग्रहण करने के बाद 'महामंडलेश्वर' बन गई हैं। हालांकि कई बड़े साधुओं ने इस पर निराशा व्यक्त की। कुछ का कहना है कि इसके लिए सालों तक साधना करनी पड़ती है, ये एक तरह से धर्म का अपमान है। हालांकि ममता कुलकर्णा ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: Mamta Kulkarni: क्या है ममता कुलकर्णी का खानदान? क्यों हो रही है उनके परिवार की चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications