48 की उम्र में 16 की दिखने वाली मलाइका ने खोले खूबसूरती के राज, दिए जवां दिखने के Tips

मुंबई, 08 दिसंबर। बॉलीवुड की 'मुन्नी' यानी मलाइका अरोड़ा की कातिल अदाएं और सेक्सी अंदाज के आगे आज की अभिनेत्रियां भी पानी भरती हैं। 48 की उम्र में 16 की दिखने वाली मलाइका की गिनती बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्रियों में होती हैं। उनकी पतली कमर और दमकती त्वचा अक्सर महिलाओं के बीच चर्चा का मुख्य कारण होती हैं। योगा और पर्याप्त नींद को सुंदरता का मूल मंत्र मानने वाली मलाइका अरोड़ा ने एक वेबसाइट से बात करते हुए अपने दिनचर्या के बारे में बताया है।

नारियल पानी और घी का सेवन

नारियल पानी और घी का सेवन

मलाइका ने कहा कि 'वो रोज नारियल पानी और घी का सेवन करती हैं और पूरी कोशिश करती हैं कि वो पर्याप्त नींद लें।' वो हर रोज सुबह 7 बजे उठती हैं। फिर वो गर्म पानी और एक चम्मच शहद का सेवन करती हैं, उसके बाद वो जिम जाती हैं और वर्कआउट करती हैं। इसके बाद वो घर पर आकर नारियल पानी पीती हैं और घी खाती हैं। वो कहती हैं कि वो सुबह ब्रेक फास्ट नहीं करती हैं। इसलिए वो लंच जल्दी करती हैं मतलब कि 12 noon- 1 pm के बीच वो अपना दिन का भोजन कर लेती हैं। वो पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं इसलिए वो अपने खाने में दाल-चावल,चपाती और सब्जी को शामिल करती हैं।

रात्रिभोज में जूस या खिचड़ी

रात्रिभोज में जूस या खिचड़ी

मलाइका ने कहा कि 'पूरी कोशिश होती है कि मैं अपने खाने में Organic Food को शामिल करूं। 'इसके बाद मलाइका ने कहा कि उनका डिनर शाम 7 बजे तक हो जाता है। वो डिनर लाइट लेती हैं जैसे कि जूस या खिचड़ी। मलाइका ने कहा कि उन्हें खिचड़ी काफी पसंद है, वो अक्सर रात्रि भोज में उसे ही खाना पसंद करती हैं।

इंसान को हेल्दी खाना चाहिए और वर्कआउट करना चाहिए

मलाइका ने कहा कि वो डाइटिंग पर भरोसा नहीं करती हैं। मलाइका ने कहा कि उनका मानना है कि इंसान को हेल्दी खाना चाहिए और वर्कआउट करना चाहिए, कोई जरूरी नहीं कि आप जिम में जाकर पसीना बहाएं, आप घर पर योगा कर सकते हैं और अपने लिए वक्त निकालकर खुद को फिट रख सकते हैं।

नारियल पानी के फायदे बताए

नारियल पानी के फायदे बताए

मलाइका ने अपना पसंदीदा खाना साउथ इंडियन फूड को बताया, उन्होंने कहा कि वो सुबह नारियल पानी और घी का सेवन करती हैं तो इससे उन्हें दिन तक भूख नहीं लगती है और इसी कारण वो सुबह का नाश्ता नहीं करती हैं। घी आपको ताकत देता, थोड़ी मात्रा में घी का सेवन बहुत ज्यादा जरूरी है। तो वहीं नारियल पानी के लिए उन्होंने कहा कि ये तो एक तरह से वरदान है। पहली बात तो ये आपकी इम्यूनिटी बढ़ाता है, साथ ही ये आपके बाल, स्कीन और बॉडी के लिए काफी बढ़िया होता है। ये आपको ऊर्जावान बनाता है और आपकी भूख को कम करता है, जिससे मोटापा चढ़ने का सवाल ही नहीं होता है।

नारियल का तेल भी बहुत फायदेमंद होता है

नारियल का तेल भी बहुत फायदेमंद होता है

यही नहीं नारियल का तेल भी बहुत फायदेमंद होता है। मलाइका ने कहा कि अगर आप इसे भोजन में शामिल करते हैं तो ये और भी बढ़िया हैं लेकिन अगर नहीं भी करते हैं तो इसे आप अपनी स्किन और बालों की टोनिंग के लिए इस्तेमाल करें। मलाइका ने ये भी कहा कि हर किसी को 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है और सभी को दिन में 7-8 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+