बेहद हॉट एंड ग्लैमरस हैं मलाइका अरोड़ा, फिर भी फिल्मों से क्यों बनाई हुई है दूरी? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने बताया कि वे फिल्मों में फुल फ्लजेट रोल्स क्यों नहीं करतीं। एक्ट्रेस ने अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बात की है।
Malaika Arora: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत अदाकाराओं में शामिल हैं। बढ़ती उम्र के साथ एक्ट्रेस की खूबसूरती भी बढ़ रही है। मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं अपने हुस्न के जलवे बिखेर देती हैं। एक्ट्रेस ने 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम' और 'हाउसफुल 2' से 'अनारकली डिस्को चली' जैसे शानदार गानों में अपने सेक्सी डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा उन्होंने कई डांस रियलिटी शो जैसे झलक दिखला जा, इंडियाज गॉट टैलेंट, इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल और कई बेस्ट डांसर्स को भी जज किया है। फैशनिस्टा होने के साथ-साथ मलाइका फिटनेस के लिए अपने जुनून को लेकर भी खूब मशहूर हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि इतनी टैलेंटेड मलाइका फिल्मी दुनिया से दूर क्यों हैं? इस सवाल का जवाब भी मलाइका ने खुद ही दिया है।

फिटनेस फ्रीक मलाइका
मलाइका अरोड़ा किसी भी शो में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा देती हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस के भी लाखों लोग दीवाने हैं। अपने डांस मूव्स से भी मलाइका ने फैंस का दिल खूब जीता है। लेकिन बावजूद इसके मलाइका ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। ऐसे में इस सवाल के जवाब में मलाइका ने कहा कि भगवान की कृपा से उनके पास ऑफर्स की कोई कमी नहीं है।

फिल्मों से क्यों बनाई है दूरी?
अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए फेमस मलाइका अरोड़ा से जब पूछा गया कि क्या उन्हें किसी डांस फिल्म की तलाश है? तो एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता ये कुछ भी हो सकता है। हो सकता है, मैं जैसी इंसान हूं, वो इससे बिल्कुल अलग हो। मुझे लगता है कि ये मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करेगा।

क्या बोलीं एक्ट्रेस?
ईटाइम्स संग बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि फुल फ्लेजेड एक्टिंग वाले रोल से मुझे शायद हमेशा ही हिचक रही है। लेकिन कुछ मजेदार होगा तो मैं बिल्कुल करूंगी। भगवान की दया से मुझे ढेरों रोल और ऑफर्स आ रहे हैं।

फुल फ्लजेट रोल्स पर कही ये बात
बताते चलें कि बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा साल 2014 में फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में कैमियो रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा वे कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। मलाइका के डांस मूव्स बेहद ही जबरदस्त होते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को फिल्मों में फुल फ्लजेट रोल्स न करने को लेकर लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल खड़े होते हैं।

सुर्खियों में रहती हैं एक्ट्रेस
बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा वैसे तो हर वक्त ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपनी तस्वीरें और वीडियोज को लेकर एक्ट्रेस हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रिवीलिंग स्कर्ट के साथ दुपट्टा ओढ़ा हुआ है।

करीना कपूर ने किया कमेंट
मलाइका का ये वीडियो वायरल होने के साथ ही इसपर कमेंट्स की बौछार आना भी शुरू हो गई। करीना कपूर खान ने मलाइका के वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि तुमने बर्गर और 87 स्पून्स डिजर्ट खाया है।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications