क्या आपने देखा मलाइका अरोड़ा की तरह चलने वाला क्यूट डॉग? स्टाइल के मामले में एक्ट्रेस को देता है मात
हाल ही में मलाइका अरोड़ा के स्टाइल में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो किसी और का नहीं, बल्कि एक प्यारे से डॉगी का है। वीडियो इतना शानदार है कि खुद मलाइका अरोड़ा इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं।
मुंबई, 13 सितंबर: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अकसर जिम से बाहर निकलते या किसी फंक्शन में स्पॉट हो ही जाती हैं। मलाइका का चलने का अंदाज और एक्ट्रेस से अनोखा है और यही वजह है कि एक्ट्रेस पर जमकर मीम्स भी बनते हैं। लोग मलाइका की तरह चलने की एक्टिंग कर खूब मजे लेते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा के स्टाइल में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो किसी और का नहीं, बल्कि एक प्यारे से डॉगी का है। वीडियो इतना शानदार है कि खुद मलाइका अरोड़ा इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

मलाइका का अनोखा अंदाज
मलाइका अरोड़ा के चलने के अंदाज पर जमकर वीडियोज बनते हैं। मलाइका का चलने का अंदाज है ही इतना अनोखा। पैपराजी पीछे पीछे आवाज लगाते रह जाते हैं और मलाइका निकल लेती हैं। हर नए वीडियो के सामने आते ही एक्ट्रेस ट्रोल भी हो जाती हैं।

वायरल हो रहा प्यारे से डॉग का स्टाइल
अब मलाइका की एक्टिंग बेहद ही प्यारे फैन ने की है। ये कोई और नहीं बल्कि एक डॉग है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉगी आगे-आगे चल रहा है और पैपराजी पीछे-पीछे आवाज लगा रहे हैं। अब ये वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
मलाइका ने शेयर किया वीडियो
खुद मलाइका अरोड़ा ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मलाइका खुद को इसकी तारीफ करने से रोक नहीं पाईं और इसे बहुत प्यारा बताया। पॉसम लाइफ और मर्फी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है।

वीडियो देख छूट पड़ेगी हंसी
दरअसल, कुत्ते के साथ ये वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पीछे से पैपराजी की मलाइका मैम-मलाइका मैम वाली आवाज डाली गई है। ये वॉइस वीडियो में एकदम सटीक बैठ रही है। वीडियो में पैपराजी को वेट-वेट मलाइका और मलाइका जी कहते हुए सुना जा सकता है।

मलाइका ने कहा- सो क्यूट
वीडियो में कैप्शन लिखा गया है कि मलाइका जी आप रुकते क्यों नहीं हो। ये वीडियो इतना प्यारा है कि खुद मलाइका अरोड़ा इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं सकीं। मलाइका अरोड़ा ने वीडियो अपनी स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा सो क्यूट।

यूजर्स ने किया रिएक्ट
इस वीडियो पर यूजर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे मलाइका की ये वॉक इतनी पसंद क्यों आ रही है? वहीं एक ने कमेंट किया कि ओह गॉड। मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा। वहीं एक ने लिखा कि हाउ क्यूट।

अनोखा है मलाइका का स्टाइल
बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाती हैं। एक्ट्रेस को जहां भी स्पॉट किया जाता है, पैपराजी उनसे पोज देने की रिक्वेस्ट करने लगते हैं। कई बार मलाइका को उनके डॉगी के साथ भी स्पॉट किया जाता है। वहीं योगा, सैलून और रेस्टोरेंट में भी मलाइका पैपराजी की नजरों से बच नहीं पातीं।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications