'अगर ये होना है, तो होकर रहेगा' Malaika Arora को अब भी है प्यार पर यकीन, क्रिकेटर संग उड़ी डेटिंग की अफवाह
Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का कुछ समय पहले अर्जुन कपर से ब्रेकअप हुआ था। हाल ही में श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा के साथ आईपीएल मैच में देखा गया। जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं। अब मलाइका ने प्यार को लेकर अपनी सोच जाहिर की है।
ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह इस समय इमोशनली बेहतर स्थिति में हैं, लेकिन किसी रिश्ते की तलाश में नहीं हैं। हालांकि, वह अपनी जिंदगी को लेकर किसी तरह की प्लानिंग नहीं कर रही हैं और जो भी होना होगा, वह अपने आप हो जाएगा।

'प्यार में विश्वास हमेशा रहेगा'
जब मलाइका से पूछा गया कि क्या वह फिर से प्यार करने के लिए तैयार हैं? तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, "अभी मैं इस पर ध्यान नहीं दे रही हूं। ये चीजें प्लान नहीं की जा सकती हैं। मुझे खुशी है कि मैंने धैर्य रखा है, जिससे मैं आज एक बेहतर मानसिक स्थिति में पहुंच पाई हूं। पहले मैं अच्छी जगह पर नहीं थी, लेकिन अब मैं ज्यादा शांत और खुश हूं। मैं कुछ भी जबरदस्ती नहीं कर सकती। अगर कुछ होना होगा, तो हो जाएगा।"
ये भी पढ़ें: इवेंट में Malaika Arora का नाम सुनते ही अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखते रह गए भूमि और रकुल प्रीत सिंह
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा, "मैं हमेशा प्यार में विश्वास रखूंगी, आखिरी सांस तक। प्यार ही मुझे आगे बढ़ाता है, और मेरे जीवन में हमेशा प्यार रहेगा।" हालांकि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर संग उड़ी डेटिंग अफवाह पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा लगभग छह साल तक अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने अलग-अलग मौकों पर यह कन्फर्म किया कि वे अब साथ नहीं हैं। अर्जुन ने एक इवेंट के दौरान बताया था कि वह सिंगल हैं और साथ ही ब्रेकअप की पुष्टि की। इसके बाद मलाइका का नाम फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन इस पर दोनों ने कभी खुलकर बात नहीं की।
इससे पहले उनकी अरबाज खान से साल 1998 में शादी हुई थी। इसके बाद कपल ने बेटे अरहान खान का स्वागत किया। लेकिन शादी के 19 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। कपल ने जब अपने अलग होने का ऐलान किया तो उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई। खैर अब अरबाज भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं और साल 2023 में उन्होंने शूरा खान से शादी की थी।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora Tattoo: मलाइका अरोड़ा ने शरीर के इस अंग पर बनवाया ऐसा टैटू, जानें क्या है इसका मतलब












Click it and Unblock the Notifications