Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Malaika Arora Tattoo: मलाइका अरोड़ा ने शरीर के इस अंग पर बनवाया ऐसा टैटू, जानें क्या है इसका मतलब

Malaika Arora Tattoo: बॉलीवुड की नंबर वन डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप होने के बाद से लोग उनके बारे में जमकर चर्चा करते नजर आते हैं।

मलाइका अरोड़ा का नया टैटू
फिलहाल मलाइका अरोड़ा अपने नए टैटू को लेकर सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अब तक अपने शरीर के विभिन्न अंगों में कई टैटू बनवा चुकी हैं। इन टैटूज के बारे में उन्होंने खुलकर बात भी की है।

Malaika Arora Tattoo

मलाइका ने शरीर के इस अंग पर बनाया नया टैटू

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक इवेंट में गई थीं जहां पर उनके नए टैटू ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। मलाइका ने अपने नए टैटू के बारे में भी खुलकर बात की है। मलाइका ने खुद अपने नए टैटू का मतलब लोगों को बताया है। ये टैटू उनकी लाइफ में कुछ नया जोड़ रहा है।

मलाइका ने नए टैटू को लेकर कही ऐसी बात

मलाइका अरोड़ा ने ईटाइम्स से खास बातचीत में टैटू के बारे में बात की है। मलाइका अरोड़ा ने अपने हाथ पर नया टैटू बनवाया है। नए टैटू को लेकर उन्होंने कहा- मेरे लिए टैटू जिंदगी के खास प्वाइंट पर आए हैं। मैं ये ऐसे ही नहीं बनवाती हूं। इसका पर्सनल मीनिंग है। साल 2024 मेरे लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है।

मलाइका अरोड़ा के नए टैटू का मतलब

मलाइका अरोड़ा ने अपने हाथ पर सब्र और शुकर लिखवाया है। मलाइका ने अपने इस टैटू का मतलब भी बताया है। उन्होंने कहा- सबर का मतलब पेशेंस और शुकर का मुतलब ग्रैटिट्यूड होता है। ये शब्द मेरे साथ तब से हैं, जब से मैं ये सोचती हूं कि मैं पिछले साल की तुलना में मैं आज कहां हूं और क्या कर रही हूं।

साल 2024 में मलाइका की हो गई थी ऐसी हालत

-जानकारी के अनुसार साल 2024 मलाइका अरोड़ा के लिए परेशानियों से भरा हुआ था। उनके पिता अनिल मेहता इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। वहीं दूसरी तरफ उनका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया था। पिता के निधन के बाद से मलाइका अरोड़ा काफी टूट गई थीं।

-आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा के साथ रियलिटी शो को जज करती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ अपने डांस को लेकर काफी फेमस हैं और उनकी इस स्किल को काफी पसंद भी करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+