'मुझे केवल पैसे बनाने हैं' अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा पोस्ट, फैंस हुए हैरान

Malaika Arora Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 5 साल से वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। ऐसे में अब दोनों जिंदगी में मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे हैं।

एक वक्त था जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे पर खुलकर प्यार लुटाते थे। सोशल मीडिया पर आए दिन कपल अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते रहते थे लेकिन जब से दोनों का ब्रेकअप हुआ है तो फैंस काफी मायूस हो गए। इस बीच मलाइका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्हें पानी पीते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनें दिख रही हैं। लेकिन इसमें जो लिखा है उसने फैंस का ध्यान खींचा। यही वजह है कि मलाइका का ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।

मलाइका ने जो टी-शर्ट पहनी है उसमें लिखा है, 'मैं बोर हो रही हूं बेबी, मैं केवल पैसे कमाती हूं और घर वापस आ जाती हूं।' वहीं वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'जब आपकी टीशर्ट सच बोले तो आपको ये दो बार पढ़ना पड़ता है।' मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर अब फैंस लगातार तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ ने इसे अर्जुन कपूर से भी जोड़ा।

बता दें कि, साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था जिसकी वजह हमेशा अर्जुन कपूर को माना जाता है। इस रिश्ते के टूटने के बाद मलाइका ने कुछ ही समय बाद अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। फैंस को उम्मीद थी कि कपल जल्द ही शादी करेगा लेकिन पिछले कुछ से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी। खैर अब मलाइका और अर्जुन अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: क्यों हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? Malaika की उम्र को लेकर उठा सवाल, सामने आया ऐसा सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+