अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का पोस्ट हुआ वायरल, लिखा- 'उन्हीं लोगों को दिल में जगह दें जो...'
Malaika Arora Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका का अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि अब तक कपल की तरफ से कंफर्म नहीं हुआ है। इस बीच मलाइका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन बीते कुछ समय से कपल किसी भी पार्टी में साथ नहीं दिखते। वहीं अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका नजर नहीं आई थीं और ना ही एक्ट्रेस ने कोई पोस्ट शेयर किया था।

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसे अर्जुन कपूर से जोड़ा जा रहा है। मलाइका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमेशा उन लोगों पर ध्यान दीजिए जो आपकी खुशी में खुश हों और दुख में दुखी हों। ऐसे लोग आपके दिल में एक खास जगह डिसर्व करते हैं।'
मलाइका अरोड़ा ने अपने इस पोस्ट में भले ही किसी का नाम मेंशन नहीं किया लेकिन फैंस इसे उनके ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं। बता दें कि, ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका बीते दिनों मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई थीं। एक्ट्रेस विदेश में वेकेशन पर गई थीं उस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर झलक दिखाई थी। जिसके बाद फैंस दावा कर रहे थे कि मलाइका की लाइफ में नए शख्स की एंट्री हुई है। हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
बता दें कि, साल 2017 में अरबाज खान से तलाक होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने कुछ समय बाद अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया था। दोनों को कई बार साथ में पार्टी और डिनर डेट पर देखा जाता था। फैंस को लगने लगा था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खैर मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल कपल ने अपनी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora को अरबाज खान की इन आदतों से थी नफरत, बेटे अरहान से कहा-'तुम बिल्कुल उनकी तरह...'












Click it and Unblock the Notifications