Malaika Arora को अरबाज खान की इन आदतों से थी नफरत, बेटे अरहान से कहा-'तुम बिल्कुल उनकी तरह...'
Arhaan Khan Podcast: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का साल 2017 में तलाक हो गया था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर अपने बेटे अरहान खान की परवरिश की। मलाइका और अरबाज भले ही अलग हो गए हों लेकिन आज भी दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
हाल ही में मलाइका और अरबाज के बेटे अरहान खान ने अपना पॉडकास्ट शुरू किया। जिसमें मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप और शादी के प्लान पर खुलकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक्स पति अरबाज खान और बेटे अरहान खान को लेकर खुलासा किया कि दोनों में कुछ कॉमन चीजें हैं तो एक्ट्रेस को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

मलाइका अरोड़ा ने पहले बताया कि उन्हें अपने एक्स पति अरबाज खान में क्या नहीं पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'आपके हाव-भाव बिल्कुल उनके जैसे हैं. बहुत अट्रैक्टिव व्यवहार तो नहीं लेकिन वे बिल्कुल उनके जैसे हैं.आप बिल्कुल अपने पापा की तरह हो। अरबाज हमेशा दुविधा में ही रहते हैं यहां तक कि वह अपनी शर्ट का कलर भी पसंद नहीं कर पाते।'
मलाइका ने आगे अरहान से कहा कि, 'आप भी बिल्कुल इस मामले में उन्हीं की तरह हैं जो कि मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आप अपनी शर्ट का रंग या आप कौन सा खाना खाना चाहते हैं, ये डिसाइड नहीं कर सकते। हालांकि अरबाज कुछ चीजों को लेकर एकदम क्लियर रहते हैं जो कि उनमें अच्छी चीज है।'
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा ने इस पॉडकास्ट के दौरान अपने बेटे अरहान खान की वर्जिनिटी को लेकर सवाल किया था जिसकी वजह से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, मलाइका फिलहाल अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि आखिर दोनों अपनी शादी का ऐलान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications