Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, हुई दर्दनाक मौत

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी। ये घटना सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है।
इस खबर के मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा अपने मुंबई वाले घर के लिए रवाना हो गई हैं। जब एक्ट्रेस को ये खबर मिली तो उस वक्त वह पुणे में थी। मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

malaika arora

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की हुई अचानक मौत से एक्ट्रेस काफी दुखी हैं। वहीं उनके परिवार वालों पर भी अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक्ट्रेस ने पिता ने अचानक किस वजह से सुसाइड किया है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला। मलाइका के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है।

बता दें कि पिछले साल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को अचानक किसी वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। एक्ट्रेस को कई बार अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। हालांकि, उन्हें क्या दिक्कत थी इसको लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। अब उन्होंने अचानक सुसाइड कर लिया है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora को अरबाज खान की इन आदतों से थी नफरत, बेटे अरहान से कहा-'तुम बिल्कुल उनकी तरह...'

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+