मलाइका अरोड़ा का दर्दभरा रहा बचपन, पिता से बिछड़ गई थीं एक्ट्रेस, मां ने अकेले की परवरिश

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट गया। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, मलाइका के पिता ने गुरुवार की सुबह 9 बजे तीसरी मंजिल से छलांग लगा ली।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने जिस वक्त सुसाइड किया उस दौरान एक्ट्रेस पुणे में थीं। अब वह वहां से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। एक्ट्रेस के पिता ने अचानक क्यों और किस वजह से सुसाइड किया इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन इस खबर से उनके फैंस काफी शॉक्ड हैं।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा के सिर से अब पिता का साया उठ गया है। लेकिन एक्ट्रेस ये दर्द अपने बचपन से ही झेल रही हैं। महज 11 साल की उम्र में ही मलाइका के पिता ने उनका साथ छोड़ दिया था। दरअसल, उनके माता-पिता का भी तलाक हो चुका है। एक्ट्रेस के मां-बाप जॉयस पॉलीकार्प और अनिल अरोड़ा तभी अलग हो चुके थे जब मलाइका और अमृता अरोड़ा बहुत छोटे थे।

माता-पिता के तलाक की वजह से मलाइका अरोड़ा का बचपन काफी दर्दभरा रहा। इस तलाक के बाद मलाइका और अमृता अपनी मां के साथ ही रहने लगी थीं और फिर बाद में वह मुंबई शिफ्ट हो गए। ऐसे में दोनों बहनों की अकेले परवरिश उनकी मां ने ही की और अच्छे से पालन-पोषण किया। मलाइका अरोड़ा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पिता के जाने की वजह से उन्होंने बचपन में काफी उतार-चढ़ाव देखे थे।

इन सबके अलावा मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ भी कुछ खास नहीं रही। साल 1998 में उनकी शादी अरबाज खान से हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर एक्टर से शादी की थी। लेकिन साल 2017 में कपल का तलाक हो गया। इसके बाद उनकी लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई लेकिन बीते कुछ समय से दोनों ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि कपल ने अब तक कंफर्म नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, हुई दर्दनाक मौत

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+