Emergency: कंगना रनौत की फिल्म पर मंडराए खतरे के बादल, कांग्रेस ने कर डाली ये डिमांड

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। फिल्म को लेकर कांग्रेस नेता काफी नाराज नजर आ रहे हैं। पार्टी को उनकी नेता को स्क्रीन पर ऐसे दिखाए जाने पर आपत्ति है।

मुंबई, 21 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्में में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। फिल्म 1975 से 1977 के बीच घोषित 'इमरजेंसी' पर ये फिल्म आधारित है। रिलीज से पहले जहां, एक ओर दर्शक इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म पॉलिटिकल एंगल को लेकर विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है।

emergency

बताते चलें कि अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इसे लेकर कांग्रेस नेता काफी नाराज नजर आ रहे हैं। पार्टी को उनकी नेता को स्क्रीन पर ऐसे दिखाए जाने पर आपत्ति है।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया की वाइस प्रेसिडेंट संगीता शर्मा ने कंगना रनौत को बीजेपी एजेंट बताया है। उन्होंने कहा कि कंगना ने सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर इंदिरा गांधी की छवि खराब करने के लिए ये भूमिका निभाई है। कथित तौर पर उन्होंने फिल्म को रिलीज से पहले देखने की मांग की है।

इस पूरे विवाद पर भाजपा के प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने इंडियाटाइम्स के हवाले ने कहा, आपातकाल देश के लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है और इंदिरा गांधी उस दौरान नायिका थीं।

हाल ही में कंगना रनौत ने शूट का एक वीडियो शेयर किया था। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- मेरी फिल्म इमरजेंसी का फर्स्ट लुक। मेरी टीम का धन्यवाद। हर रोज एक सपना सच होने जैसा लगता है। मेरे पास दुनिया के कुछ बेहतरीन लोग हैं। गो टीम इमरजेंसी। वहीं इससे पहले कंगना रनौत ने ये भी साफ किया कि इमरजेंसी इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं, बल्कि एक राजनीतिक ड्रामा है।

बताते चलें कि हाल ही में कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज हुआ है। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर और टीजर शेयर किया है। ये पोस्टर शेयर करने के बाद लोगों ने कंगना के इस इंदिरा गांधी वाले लुक की जमकर सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+