धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने आम के साथ शेयर की तस्वीर, बोलीं- ‘तू है मेरा’

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने फैंस के साथ कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं। फैस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

मुंबई, 30 जून: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं। बात चाहे सिंगिंग की हो, डांसिंग की हो या फिर एक्टिंग की। माधुरी दीक्षित को इन सबमें ही महारत हासिल है। वास्तव में माधुरी एक ऑलराउंडर हैं। माधुरी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। एक्ट्रेस अपनी अदाकारी से लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। माधुरी भी फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी एक और तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

आम के साथ माधुरी की फोटो

आम के साथ माधुरी की फोटो

इस बार माधुरी दीक्षित में आम के साथ एक फोटो क्लिक कर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस पोस्ट को माधुरी ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा- 'तू है मेरा'। पहली तस्वीर में माधुरी को आमों के पास सिर रखकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस के सामने कटे हुए आम नजर आ रहे हैं। डाइनिंग टेबल में शानदार तरीके से रखे गए आमों के साथ माधुरी भी नजर आ रहीं हैं।

तस्वीर को दिया ये कैप्शन

तस्वीर को दिया ये कैप्शन

अपनी इस प्यारी सी तस्वीर को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने हैशटैग में लिखा- #TuHaiMera विश्वास नहीं कर सकती कि आम का मौसम अब खत्म होने को है। अगले साल का इंतजार रहेगा। माधुरी के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी तस्वीर पर कमेंट करके प्यार भी लुटा रहे हैं।

इस सीरीज से किया ओटीटी डेब्यू

इस सीरीज से किया ओटीटी डेब्यू

बताते चलें कि माधुरी दीक्षित ओटीटी की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार करण जौहर की वेब सीरीज 'द फेम गेम' में संजय कपूर और मानव कौल के साथ देखा गया था। ये ओटीटी की दुनिया की माधुरी की पहली वेब सीरीज थी। इस सीरीज में माधुरी को एक सुपरस्टार का रोल निभाते देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस 'तू है मेरा' में नजर आईं। एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अब वे मराठी प्रोडक्शन 'पंचक' में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+