Lock Upp: होली पर पत्नी और बेटियों से मिलकर भावुक हुए करणवीर बोहरा, अन्य कंटेस्टेंट के भी छलके आंसू

हाल ही में एएलटी बालाजी के आधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल पर लॉक अप के होली स्पेशल एपिशोड के प्रोमो की क्लिप जारी की गई है।

मुंबई, 19 मार्च। शुक्रवार को जब पूरा देश होली का त्योहार मना रहा था तो कंगना रनौत का शो लॉक अप इस मामले में कैसे पीछे रह सकता था। हाल ही में एएलटी बालाजी के आधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल पर लॉक अप के होली स्पेशल एपिशोड के प्रोमो की क्लिप जारी की गई है। आज रात को प्रसारित होने शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि लॉक अप के कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा को एक शानदार सरप्राइज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन प्रेसीडेंट के कपड़ों पर हुआ सवाल मीरा को नहीं आया पसंद, बड़े एक्सपर्ट को सुना दी खरी-खरी

लॉक अप में बंद करणवीर को होली पर मिला शानदार गिफ्ट

लॉक अप में बंद करणवीर को होली पर मिला शानदार गिफ्ट

दिल को छू लेने वाले प्रोमो में आप देख सकते हैं कि शो के सेट पर करणवीर की पत्नी टीजे सिद्धू और उनकी दोनों बेटियां करणवीर से मिलने आती हैं। पत्नी और अपनी दोनों बच्चियों को देखकर करणवीर की आंखों में आंसू आ जाते हैं और अपनी दोनों बेटियों और पत्नी को गले से लगा लेते हैं। उन्हें और उनके बच्चों को देखने के ही पता चलता है कि दोनों एक दूसरे को कितना मिस कर रहे हैं। करणवीर अपनी पत्नी के गालों पर Kiss भी करते हैं। बच्चों को देखने के बाद वह इतने भावुक हो जाते हैं जैसे वह कई वर्षों में अपने बच्चों से मिल रहे हों।

शो के अन्य सभी कंटेस्टेंट्स भी हुए भावुक

शो के अन्य सभी कंटेस्टेंट्स भी हुए भावुक

करणवीर जैसे ही अपनी बच्ची को Kiss करते हैं उनकी बेटी बड़े प्यार से कहती है पापा नो किसिंग। बच्ची के मुंह से ये शब्द सुनकर करणवीर और उनकी पत्नी टीजे जोर से हंसने लगते हैं। करणवीर, टीजे और उनके बच्चों को देखकर लॉक अक के सभी कंटेस्टेंट भावुक हो जाते हैं। कबूल है एक्टर करणवीर इसके बाद अपने परिवार के साथ कुछ पल बिताते हैं। वह अपनी बच्चियों के साथ जमकर मस्ती करते हैं। इस अवसर पर परिवार ने होली भी मनाई।

लॉक अप को दर्शकों को मिल रहा भरपूर प्यार

लॉक अप को दर्शकों को मिल रहा भरपूर प्यार

पूरे परिवार को होली के रंगों में सराबोर देखा जा सकता है। इस खूबसूरत पल को देखकर शो के अन्य प्रतिभागी पायल रोहतगी, पूनम पांडे, मुनव्वर फारुकी, शिवम शर्मा की आंखें भी छलक जाती हैं। एएलटी बालाजी पर प्रसारित इस कार्यक्रम दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बिग बॉस की तरह लॉक अप को भी खूब देखा जा रहा है। हाल ही में लॉक अप से सिद्धार्थ शर्मा को बाहर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+