यूक्रेन प्रेसीडेंट के कपड़ों पर हुआ सवाल मीरा को नहीं आया पसंद, बड़े एक्सपर्ट को सुना दी खरी-खरी

मुंबई, 19 मार्च: एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति के कपड़ों पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथ लिया है। अमेरिकी फाइनेंशियल एक्सपर्ट पीटर शिफ के यूक्रेन प्रेसीडेंट को लेकर किए ट्वीट को मीरा ने एकदम गैरजरूरी कहा है। पीटर शिफ ने अमेरिकी कांग्रेस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के टी-शर्ट पहनने पर सवाल किए हैं। जिस पर अब मीरा ने प्रतिक्रिया दी है।

क्या कहा था पीटर शिफ ने

क्या कहा था पीटर शिफ ने

पीटर शिफ ने अपने ट्वीट में लिखा- मैं समझता हूं कि यहा यूक्रेन के लिए बहुत मुश्किल वक्त है लेकिन क्या यूक्रेन के राष्ट्रपति के पास एक सूट भी नहीं है। मेरे मन में यूएस कांग्रेस के सदस्यों के लिए कोई बहुत सम्मान नहीं है लेकिन मैं कम से कम उन्हें टी-शर्ट पहनकर संबोधित नहीं करूंगा। मैं इस संस्था या अमेरिका का अनादर नहीं करना चाहता।

क्या बोली हैं मीरा

क्या बोली हैं मीरा

मीरा राजपूत ने इंस्टा पर पीटर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है- क्या वाकई आप उनसे कफलिंक पहनने के लिए कहना चाहेंगे। क्या हम किसी 'लुक' और ड्रेस को लेकर इतने प्रभावित हैं कि वास्तविकता को भूल जाते हैं? एक देश के राष्ट्रपति से यह उम्मीद करना कि इतने बड़े संकट के बीच भी वो शानदार सूट में आए, वाकई थोड़ा अजीब है।

रूस यूक्रेन में चल रही जंग

रूस यूक्रेन में चल रही जंग

यूक्रेन बीते 24 दिन से रूस के हमले का सामना कर रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को अपनी फौजों को यूक्रेन पर आक्रमण की इजाजत दी थी। तब से लगातार यूक्रेन के ज्यादातर शहर रूसी फौजों की जद में हैं। यूक्रेन में जानमाल का भारी नुकसान इन 24 दिनों में हो चुका है। वहीं यूक्रेन ने भी बड़ी संख्या में रूसी तोपों और सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+