अभी भी आईसीयू में हैं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, डॉक्टर बोले- ठीक होने में लगेगा समय
जानी मानी गायिका लता मंगेशकर अभी भी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में हैं। सोमवार को डॉ. प्रतीत समदानी ने इस बात की जानकारी दी।
मुंबई, 17 जनवरी। जानी मानी गायिका लता मंगेशकर अभी भी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में हैं। सोमवार को डॉ. प्रतीत समदानी ने इस बात की जानकारी दी। डॉ. प्रतीक ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें ठीक होने में समय लगेगा। वह अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं और हम उन पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

Recommended Video
बता दें कि भारत रत्न से सम्मानित गायिका लता मंगेशकर को तबीयत खराब हो जाने के बाद पिछले हफ्ते इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैनेडी अस्पताल में भर्ती किया गया था और उनका अभी भी इलाज जारी है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी जूझ रही हैं।
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि लता मंशेकर की हालत और ज्यादा खराब हो रही है। इन खबरों पर लता मंगेशकर की प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवास ने सफाई देते हुए कहा, 'ये खबरें गलत हैं। उन्होंने कहा कि लता दीदी की तबियत स्थिर है। वह आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। कृपया उनके स्वस्थ होने की कामना करें।' वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा लगा मंगेशकर के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।
यह भी पढ़ेंं: महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, सोमावार को सामने आए 31 हजार से ज्यादा मामले
टोपे ने कहा कि मैंने ब्रीच कैनेडी अस्पताल प्रशासन से कहा था कि लता जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं क्योंकि लोग उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के इच्छुक है। बता दें कि मीडिया में लता मंगेशकर के बीमार होने की खबरे आने पर बॉलीवुड की कई हस्तियों और उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिये उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की थी।
भारत रत्न से सम्मानित लगा मंगेशकर ने मात्र 13 साल की उम्र में सन 1942 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में लगभग 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications