Ladki The Dragon Girl: जानिए इंडो-चाइना रिलेशन पर क्या बोले रामू?, वनइंडिया Exclusive
वनइंडिया EXCLUSIVE। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा इन दिनों फिल्म 'लड़की: ड्रैगन गर्ल' को लेकर चर्चा में हैं, इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री पूजा भालेकर सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही हैं। तो वहीं ये फिल्म चीन के भी 40 हजार सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। मालूम हो कि ये फिल्म इंडो-चाइनीस प्रोडक्शन के तहत बनी है। वनइंडिया से Exclusive बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म के बहुत सारे पहलुओं पर खुलकर बातचीत की।
यहां देखें फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा और एक्ट्रेस पूजा भालेकर का इंटरव्यू

इंडो-चाइनीस प्रोडक्शन
जब राम गोपाल वर्मा से पूछा गया कि 'वो अपनी इस स्पेशल फिल्म को इंडो-चाइनीस प्रोडक्शन के तहत लेकर आ रहे हैं, जबकि भारत में इन दिनों चीन को लेकर काफी नाराजगी है, चाइनीज सामानों को बैन करने की बातें हो रही हैं तो ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि ये उनके लिए रिस्क हो सकता है?
Recommended Video

'फिल्म और बार्डर की बातों को मिक्स करना सही नहीं'
तो इस पर रामू ने कहा कि ' मैं ऐसा नहीं सोचता हूं, क्योंकि मैंने एक फिल्म बनायी है, ब्रूस ली पर, जो एक ग्लोबल सब्जेक्ट पर है और जो इंडिया और चीन दोनों जगह के लिए आइडियल हैं। फिल्म बनाना एक आर्ट है, बार्डर पर क्या हो रहा है? और इसके राजनीतिक मायने क्या है? उसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं क्योंकि मैं कोई एक्सपर्ट नहीं हूं। मुझे लगता है कि फिल्म और बार्डर की बातों को मिक्स करना सही नहीं है।'

फिल्म में दिखेंगे चीनी कलाकार
उन्होंने ये भी कहा कि 'इस फिल्म में आपको तीन-चार चीनी कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इंडिया और चाइना दोनों जगह हुई है।' बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने पूजा भालेकर की जमकर तारीफ की और कहा कि 'पूजा मार्शल आर्ट्स में पारंगत हैं और यही वजह रही कि मैंने उन्हें 'लड़की: ड्रैगन गर्ल' के लिए फाइनल किया।'

पूजा का काफी बोल्ड और यूनिक अंदाज
गौरतलब है कि इस फिल्म में लीड रोल पूजा भालेकर, शिवम मल्होत्रा, प्रतीक परमार और अभिमन्यु सिंह निभा रहे हैं। फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म के आठ मिनट के प्रोमो ने इस वक्त सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फिल्म में पूजा का काफी बोल्ड और यूनिक अंदाज दिख रहा है, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications