Ladki The Dragon Girl: राम गोपाल वर्मा ने क्यों बनाई ब्रूस ली पर फिल्म?, Exclusive

वनइंडिया EXCLUSIVE फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा इन दिनों फिल्म 'लड़की: ड्रैगन गर्ल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। ये फिल्म मार्शल आर्ट के बादशाह 'ब्रूस ली' पर आधारित है। ये फिल्म राम गोपाल वर्मा के बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट में से एक हैं। लीक से हटकर फिल्म बनाने के लिए मशहूर राम गोपाल वर्मा ने आखिरकार 'ब्रूस ली' जैसे टफ सब्जेक्ट पर फिल्म क्यों बनाई? इस बारे में खुलासा राम गोपाल वर्मा ने वनइंडिया से Exclusive बातचीत में किया।

यहां देखें राम गोपाल वर्मा और पूजा भालेकर का Exclusive Interview

"मैंने अपने कॉलेज के दिनों में एंटर द ड्रैगन देखी थी"

उन्होंने कहा कि "मैंने अपने कॉलेज के दिनों में 'एंटर द ड्रैगन' देखी थी, मैं हमेशा से एक मार्शल आर्ट फिल्म बनाना चाहता था, विशेष रूप से ब्रूस ली लड़ाईा का स्टाइल देखकर, इसमें कोई शक नहीं वो एक आदर्श व्यक्तित्व है, मैं बस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर फिल्माना चाहता था।"

'ब्रूस ली जैसा आदमी दूसरा कभी पैदा नहीं हुआ'

'ब्रूस ली जैसा आदमी दूसरा कभी पैदा नहीं हुआ'

उन्होंने कहा कि 'ब्रूस ली जैसा आदमी दूसरा कभी पैदा नहीं हुआ। उनके एक्शन स्टाइल को ही देखकर मैंने उनपर फिल्म बनाने की सोची। मैंने जितना उनके बारे में पढ़ा और सोचा है , उसका 20 प्रतिशत मैंने पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है। मुझे लगता है कि इस फिल्म से दर्शकों को एक नई सीख मिलेगी।'

चीन के भी 40 हजार सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है फिल्म

इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री पूजा भालेकर सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही हैं। तो वहीं ये फिल्म चीन के भी 40 हजार सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

चीनी कलाकार भी आएंगे नजर

चीनी कलाकार भी आएंगे नजर

फिल्म में उन्होंने कुछ चीनी कलाकारों के भी साथ काम किया है। फिल्म के बोल्ड सींस इस वक्त चर्चा के केंद्र बने रहे हैं।

इंडो-चाइनीस प्रोडक्शन

गौरतलब है कि इंडो-चाइनीस प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म में लीड रोल पूजा भालेकर, शिवम मल्होत्रा, प्रतीक परमार और अभिमन्यु सिंह ने निभाया हैं। फिल्म में पूजा भालेकर मार्शल आर्ट के करतब दिखाते नजर आ रही हैं।

महिला सशक्तिकरण

महिला सशक्तिकरण

फिल्म जूनून, लक्ष्य और प्रेम के बीच फंसी 'लड़की' की कहानी है। जिसे जीवन में हर चीज पाने के लिए काफी संघर्षों से गुजरना पड़ता है, अब वो उसमें कामयाब होती है या नहीं ये तो फिल्म को देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन कोई शक नहीं फिल्म में BIKINI पहने एक्ट्रेस को मारधाड़ करते हुए देखने के लिए लोग बेचैन हैं। रामगोपाल वर्मा ने कहा कि ये फिल्म महिला सशक्तिकरण नई मिसाल पर्दे पर पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+