'इज्जत पर दाग बर्दाश्त नहीं, धंधा बना रखा है', EX वाइफ के आरोपों पर भड़का मशहूर गायक, लिया ये एक्शन
Kumar Sanu: बीते चालीस सालों से अपनी मखमली आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले कुमार सानू इन दिनों पर्सनल कारणों से चर्चा में हैं। उन पर उनकी एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य ने बेदर्दी और गलत बर्ताव करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हाल ही में Film Window को एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के दौरान कुमार सानू और उनके घरवालों ने उनके साथ जानवरों जैसा बर्ताव किए था।'
उन्होंने कहा था कि 'वो टाइम बहुत ज्याादा खराब था, मैं पहले ही दो बच्चों को मुश्किलों से पाल रही थी और जब तीसरी बार गर्भवती हुई तो हमारा तलाक का केस फाइल हो चुका था। गायक के परिवार ने कहा था कि मेरे बच्चों को दूध देना बंद कर दो, मुझे ये बात दूधवाले ने ही बताई थी और इसी तरह की बातें उन्होंने मेरे डॉक्टर से भी कही थी।'

उन्होंने सानू पर तलाक की कार्यवाही के दौरान उन्हें केवल 100 रुपये देने का आरोप लगाया। रीटा ने कहा था कि 'मैंने अपने सारे गहने बेच दिए थे , काफी बुरा दौरा देखा है मैंने, कैसे अपने बच्चों को पाला है, ये सिर्फ मैं ही जानती हूं। रीटा ने इशारों-इशारों में ये भी कहा था कि वो सानू के कुछ क्लोज रिलेशन के बारे में भी जानती थी।'
रीटा भट्टाचार्य को लीगल नोटिस भेजा (Kumar Sanu)
इतने लंबे अरसे के बाद रीटा का यूं मीडिया के सामने आकर कुमार सानू के लिए इस तरह की बात करने से सिंगर लगातार लोगों के निशाने पर हैं। हालांकि उन्होंने इस पर खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने रीटा भट्टाचार्य को लीगल नोटिस भेजा है। सानू की वकील सना रईस खान ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है।
'जो लोग इसे धंधा बनाते हैं उन्हें सबक सिखाना जरूरी'
सना ने कहा कि 'किसी के परिवार की गरिमा को ठेस पहुंचाने का किसी को अधिकार नहीं है। जो लोग इसे धंधा बनाते हैं उन्हें सबक सिखाना जरूरी है।'
'गरिमा और विरासत को धूमिल नहीं कर सकते हैं' (Kumar Sanu)
उन्होंने कहा कि 'कुमार सानू बीते चार दशकों से अपनी आवाज के जरिए लोगों को मनोरंजित करते आए हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की है, ये जगजाहिर है। वो करोड़ों लोगों के दिलों में धड़कते हैं लेकिन चोट पहुंचाने वाले झूठ पल भर के लिए शोर मचा सकते हैं लेकिन किसी की गरिमा और विरासत को धूमिल नहीं कर सकते हैं।' फिलहाल इस लीगल नोटिस पर अभी तक रीटा भट्टाचार्य की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
पहली शादी से Kumar Sanu को तीन बच्चे
मालूम हो कि कुमार सानू की पहली शादी 1980 के दशक में रीता भट्टाचार्य से हुई थी। इस शादी से कुमार सानू को तीन बच्चे जिको, जस्सी और जान है। साल 1994 में उनका तलाक हो गया। अपनी शादी के दौरान, कुमार सानू अभिनेत्री कुनिका सदानंद के साथ छह साल तक रिश्ते में रहे थे, जिसका खुलासा खुद कुनिका ने ही बिगबॉस में किया है।

साल 2001 में सलोनी भट्टाचार्य से शादी की
तलाक के बाद कुमार सानू ने साल 2001 में सलोनी भट्टाचार्य से शादी की। जिससे उनकी दो बेटियां हैं: शैनन और एनाबेले। खास बात ये है कि कुमार सानू का नाम अभिनेत्री मिनाक्षी शेषाद्री से भी जुड़ा था, कहते हैं कि दोनों रिलेशनशिप में भी थे, हालांकि दोनों ने इस बारे में कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा।












Click it and Unblock the Notifications