Zubeen Garg: श्यामकनु महंत- सिद्धार्थ को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
Zubeen Garg : असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उनके मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु महंत को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, महंत को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर से पहुंचने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया था।
जबकि शर्मा को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से हिरासत में लिया गया था। असम सरकार ने जुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए स्पेशल डीजीपी एम पी गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

एसआईटी ने महंत, शर्मा और सिंगापुर असम एसोसिएशन के सदस्यों सहित कई लोगों को अपने बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए थे, जो इस महोत्सव के लिए सिंगापुर गए थे।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि महंत और शर्मा दोनों को 6 अक्टूबर को गुवाहाटी में जांच दल के सामने अपने बयान दर्ज कराने होंगे।
असम के प्रिय गायकों में से एक थे Zubeen Garg
आपको बता दें कि संगीत की दुनिया का बड़ा नाम और असम के प्रिय गायकों में से एक, 52 वर्षीय जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर के लाजरस द्वीप पर कथित तौर पर डूबने से मौत हो गई थी। वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में प्रदर्शन करने के लिए सिंगापुर गए थे, लेकिन उनकी मौत के बाद यह महोत्सव रद्द कर दिया गया। गर्ग का अंतिम संस्कार 23 सितंबर को असम के कामरूप जिले में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था, जिसमें लाखों प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

इससे पहले पुलिस ने एक अन्य संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी को भी हिरासत में लिया था, जो कथित तौर पर गर्ग के साथ सिंगापुर में उनकी नौका यात्रा पर गए थे, जिसके बाद गायक डूब गए। गोस्वामी जुबीन गर्ग के बैंड के लंबे समय से सदस्य बताए जाते हैं।
Zubeen Garg की पत्नी ने खारिज किए सभी दावे
शुरुआती रिपोर्टों में गायक की मौत का कारण स्कूबा डाइविंग बताया गया था। हालांकि, गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि तैरते समय उन्हें दौरा पड़ा था। सिंगापुर के अधिकारियों ने अपनी ऑटोप्सी रिपोर्ट में डूबने को मौत का कारण बताया है।
एक नजर असम के मशहूर गायक Zubeen Garg के सफरनामे पर...
जुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के जोरहाट जिले में हुआ था। उनका नाम प्रसिद्ध असमिया गायक जुबीन मेहता के नाम पर रखा गया था। संगीत का गुण उन्हें अपने घर से ही मिला था। जुबीन गर्ग बहुभाषी गायक हैं और उन्होंने असमिया, हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में गीत गाए और बहुत कम वक्त में उन्होंने कामयाबी हासिल कर ली थी।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सबसे ज़्यादा लोकप्रियता फिल्म गैंगस्टर (2006) के गीत 'या अली'से मिली। यह गाना न सिर्फ़ चार्टबस्टर बना बल्कि आज भी लोगों की पसंदीदा सूची में शामिल है।उन्होंने असमिया फिल्म इंडस्ट्री (जोलिवुड) में बतौर गायक, संगीतकार और अभिनेता भी काम किया है।उनके गाए हुए गीतों में रोमांटिक से लेकर सूफ़ी और फोक धुनों तक की झलक मिलती है। जुबीन गर्ग ने कई असमिया फिल्मों में अभिनय किया और संगीत निर्देशन भी किया था। असम और पूर्वोत्तर भारत में उन्हें 'संगीत सम्राट ' कहते थे।












Click it and Unblock the Notifications