Pawan Singh: ' मैं अभी भी आपकी बीवी हूं', पवन सिंह के लिए परेशान ज्योति का बुरा हाल, सामने आया Video
Pawan Singh: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा चरम पर है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो वहीं इसी बीच आज बड़ी खबर सामने आई और वो ये कि भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की भाजपा में वापसी हो गई है। मंगलवार को पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात होने के बाद बिहार बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बड़ी ही प्रसन्नता के साथ पवन सिंह का स्वागत किया।
जिसके बाद से पवन सिंह लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बने हुए हैं।तो वहीं इसी बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पति से बात करने की गुहार लगाई है।

ईटीवी भारत से बात करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि ' पवन सिंह जी, आप एक बार प्लीज मुझसे मिल लीजिए, तलाक की बात अलग है लेकिन एक बार मिलकर बात तो कीजिए, मैं सड़कों पर भटक रही हूं, इसमें मेरी नहीं आपकी बुराई हो रही है।'
मैं अभी भी आपकी बीवी हूं: ज्योति सिंह
'लोग ये नहीं कह रहे हैं कि ज्योति सिंह भटक रही है, बल्कि लोग ये कह रहे हैं कि पवन सिंह की पत्नी भटक रही है।' वीडियो में ज्योति सिंह ने कहा कि 'जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता, वह कानूनी तौर पर पवन सिंह की पत्नी हैं।'

ज्योति सिंह Pawan Singh की दूसरी पत्नी हैं
आपको बता दें कि ज्योति सिंह एक्टर पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली हैं। साल 2018 में उनकी शादी पवन सिंह से हुई थी, कहते हैं कि ये शादी उन्होंने अपने परिवारवालों के कहने पर की थी।
साल 2014 में नीलम सिंह से Pawan Singh ने की थी शादी
ज्य़ोति फैशन डिजाइनिंग के साथ-साथ राजनीति विज्ञान में स्नातक हैं। शादी के बाद उनके रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं और दोनों का रिश्ता तलाक की दहलीज पर पहुंच चुका है। मामला कोर्ट में हैं। मालूम हो कि ज्योति सिंह से पहले पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम सिंह से एक निजी समारोह में शादी की लेकिन 8 मार्च 2015 को नीलम की पंखे से लटकती हुई लाश पवन सिंह के फ्लैट से मिली थी।

Pawan Singh और अक्षरा सिंह के बीच रिलेशनशिप था
इसके बाद पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच रिलेशनशिप रहा लेकिन 2018 में पवन ने अचानक से ज्योति सिंह को अपना हमसफर बना लिया लेकिन इस रिश्ते में भी कड़वाहट आ गई और साल 2022 से दोनों तलाक का केस ल़ड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications