खत्म हुईं कृष्णा-गोविंदा के बीच की दूरियां, आखिर क्यों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे मामा-भांजा?

हाल ही में कृष्णा अभिषेक को अपने मामा गोविंदा के गाने पर थिरकते हुए देखा गया। लंबे समय से मामा-भांजे के बीच की दूरियां अब खत्म होती नजर आ रहीं हैं।

मुंबई, 30 जून: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा के बीच की दूरियां किसी से भी छिपी नहीं हैं। दोनों की लंबी जुदाई को 6 साल हो गए। बात करना तो दूर, दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे। एक वक्त पर दोनों के लिए एक-दूसरे से बढ़कर शायद ही कोई और रहा हो। मामा-भांजे का रिश्ता बेहद प्यारा था लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोनों के बीच दूरियां कुछ इस कदर बढ़ी कि एक-दूसरे को देखे हुए पूरे 6 साल बीत गए। हालांकि, अब दोनों के बीच की दूरियां खत्म होती दिखाई दे रहीं हैं।

Krishna

गोविंदा के गाने पर थिरके कृष्णा
बताते चलें कि मशहूर एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे गोविंदा के गाने 'मैं तेरा हीरो' नंबर वन पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए कृष्णा अभिषेक ने लिखा- 'जबरदस्त पार्टी के बाद ये शो जरूरी था। डीजे कपिल शर्मा की वजह से मैं अपना डांस नहीं रोक पाया। मेरे मामा गोविंदा के गाने पर मेरे बचपन के डांस स्टेप। उन्हें मेरा प्यार और सम्मान हमेशा रहेगा।'

कृष्णा ने मांगी माफी
बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के मुताबिक, कुछ दिनों पहले कृष्णा अभिषेक ने मनीष पॉल को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने गोविंदा के साथ सभी वाद-विवाद के लिए माफी मांगी थी। इसके बाद खुद गोविंदा ने भी अपने भांजे को माफ कर दिया था। गोविंदा ने कहा था कि 'तुम मेरी सबसे फेवरिट बहन के बच्चे हो। मेरा प्यार और आशीर्वाद हमेशा आप लोगों के साथ है।'

क्या थी दूरियों की वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मामा-भांजे के इस विवाद के पीछे कोई कश्मीरा शाह को जिम्मेदार ठहराता है, तो कोई गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को। हालांकि ये पूरा सच नहीं है। गोविंदा और कृष्णा एक वक्त पर एक ही परिवार के थे। लेकिन दोनों के बीच गलतफहमियों ने जगह ले ली। ये गलतफहमियां कुछ इस कदर बढ़ीं कि दूरियां भी बढ़ती ही चली गईं। हालांकि, अब सब ठीक होता नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+