कपिल के शो में पत्नी कश्मीरा के पैरों में गिरे कृष्णा, सलमान से भी लिए मजे
मुंबई, नवंबर 22। कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के एक्ट से जनता हंसते हुए लोटपोट हो गई। खास बात ये रही कि कृष्णा ने इस बार मेहमानों और शो के अन्य प्रतिभागियों के अलावा अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ मस्ती की, जिसके बाद वहां मौजूद ऑडियंस ने जमकर ठहाके लगाए।

कश्मीरा के पैरों में गिरे कृष्णा
दरअसल, इस हफ्ते कृष्णा ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी के अवतार में कॉमेडी कर रहे थे। इस दौरान वे स्टूडियो में मौजूद कुछ गेस्ट से मजाक करने ऑडियंस में पहुंच गए। यहां पहले तो उन्होंने शो के प्रोड्यूसर, फोटोग्राफर का परिचय ऑडियंस को दिया। इसके बाद अचानक वो वहीं बैठी अपनी पत्नी कश्मीरा के पैरों में गिर पड़े और उनसे पूछा कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है? इसके जवाब में उनकी पत्नी ने कहा कि 'नहीं'? इसपर धरम जी की आवाज में ही कृष्णा ने पूछा कि तो वो कृष्णा को इतनी दिक्कत क्यों देती हैं।

सलमान खान के सामने कृष्णा की मस्ती
इसके बाद उन्होंने शो में इस हफ्ते आये मेहमान सलमान खान से कहा कि उन्होंने सलमान की सभी फिल्में देखी हैं, लेकिन सिर्फ 'कहीं प्यार न हो जाये नहीं देखी'। इस फ़िल्म में कश्मीरा भी नजर आई थी। उन्होंने सलमान से कहा कि सिर्फ एक कारण था फ़िल्म को न देखने का। इसपर किकू शारदा ने जब पूछा कि क्या कश्मीरा वो वजह है तो उन्होंने कहा कि नहीं चंकी पांडे। किकू ने जवाब में कहा कि चंकी तो फ़िल्म में थे ही नहीं जिसपर कृष्णा ने जवाब दिया, 'घोंचू, तू इशारे नहीं समझता क्या?

2007 से शुरू हुआ दोनों का रिश्ता
आपको बता दें कि कृष्णा और कश्मीरा का रिश्ता साल 2007 में आई फ़िल्म 'और पप्पू पास हो गया' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। इसके बाद 2013 में उन्होंने लॉस वेगास में गुपचुप शादी कर ली। 2017 में उन्हें सरोगेसी की मदद से 2 जुड़वा बच्चों हुए।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss फेम अर्शी खान की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती












Click it and Unblock the Notifications