Bigg Boss फेम अर्शी खान की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती

बिग बॉस फेम अर्शी खान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। हाल ही जब अर्शी दिल्ली में शूटिंग कर रही थी तो उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद अर्शी को पास में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया

नई दिल्ली, 22 नवंबर: बिग बॉस फेम अर्शी खान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। हाल ही जब अर्शी दिल्ली में शूटिंग कर रही थी तो उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद अर्शी को पास में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी वो डॉक्टर्स की देखरेख में हैं।

टल गया बड़ा हादसा

टल गया बड़ा हादसा

अर्शी खान की गाड़ी का जिस वक्त एक्सीडेंट हुआ उस वक्त बिग बॉस फेम अर्शी खास उसी गाड़ी में मौजूद थीं ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एक बड़ा हादस होने से बच गया। ऐसे अब जब फैंस को इस हादसे के बारे में पता चला है तो अर्शी खान के फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं।

परिवार ने की हादसे की पुष्टि

परिवार ने की हादसे की पुष्टि

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अर्शी खान के साथ ये हादसा मालवीय नगर के पास शिवालिका में हुआ। जब इस हादसे के बारे में अर्शी खान के परिवार से बात की गईं तो उन्होंने इस हादसे की पुष्टि भी की। आपको बता दें कि अर्शी खान जल्दी ही रिकवर कर रही हैं। हालांकि हाल ही में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत डॉक्टर को बताई है।

बिग बॉस 14 में भी आई थीं नजर

बिग बॉस 14 में भी आई थीं नजर

अर्शी खान हमेशा से अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रही हैं लेकिन उन्हें फेम बिग बॉस से ही मिला। अर्शी खान बिग बॉस 11 का हिस्सा रही थीं। इतना ही नहीं वो बिग बॉस 14 में भी वाइल्ट कार्ड एंट्री लेकर घर में आई थीं। इसके साथ ही अर्शी खान विष और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' में भी नजर आ चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो अर्शी जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

पाइपलाइन में हैं कई प्रोजेक्ट

पाइपलाइन में हैं कई प्रोजेक्ट

बिग बॉस से बाहर आने के बाद अर्शी खान की जिंदगी काफी बदल गई थी। अगर काम की बात करें तो आने वाले दिनों में वो ओटीटी प्रोजेक्‍ट्स में काम करने वाली है। इस बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि ओटीटी स्क्रीन के लिए मुझे कई भूमिकाएं ऑफर की गई हैं। अभी भी कुछ प्रोजेक्‍ट्स हैं जो पाइपलाइन में हैं।

यह भी पढ़ें : तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं आमिर खान? इस हीरोइन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+