बंद कमरे की कहानी करियर खत्म होने के बाद क्यों? कास्टिंग काउच पर KRK ने कंगना और मल्लिका पर साधा निशाना

मुंबई, 04 अगस्त: बॉलीवुड फिल्म हो या फिर सितारे सबकी खिल्ली उड़ाने वाले एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट, यू-ट्यूबर और फिल्म क्रिटिक्स केआरके ने निशाने पर अब मल्लिका शेरावत आ गईं हैं। कमाल आर खान (KRK) ने हाल ही में कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसको जानने के बाद हर कोई हैरान है। केआर ने अपने ट्वीट कर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को उनके उस बयान पर घेरा हैं, जिसमें उन्होंने कास्टिंग काउच पर अपना स्टेटमेंट दिया था। मल्लिका के साथ केआरके ने कंगना रानौत को भी आड़े हाथ लिया। साथ ही बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर केआरके ने दोनों एक्ट्रेस से सवाल भी पूछे।

 कंगना रनौत और मल्लिका शेरावत पर KRK का हमला

कंगना रनौत और मल्लिका शेरावत पर KRK का हमला

कमाल आर खान ने हाल ही में अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि अब वो एक फिल्म क्रिटिक के रूप में रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' उनकी आखिरी फिल्म होगी, जिसकी का वो रिव्यू करेंगे, लेकिन फिल्मों पर अपने कमेंट करके उनकी धज्जियां उड़ाने वाले केआरके का यह मतलब नहीं है कि वो बॉलीवुड के सितारों पर अपनी टिप्पणी करना बंद कर देंगे। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के दावों को लेकर कंगना रनौत और मल्लिका शेरावत पर हमला बोला है।

'एक्ट्रेसेस को रात के 3 बजे भी बुलाया जाता है, और...'

'एक्ट्रेसेस को रात के 3 बजे भी बुलाया जाता है, और...'

मालूम होगा कि बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के 'काले सच' को लोगों के सामने रखा था। जिसमें कंगना रनौत भी शामिल हैं। उन्होंने कई बार बॉलीवुड का पर्दाफाश किया है। चाहे वो आदित्य पंचोली हों, करण जौहर हों या फिर ऋतिक रोशन का मामला, उन्होंने हर मुद्दे पर खुलकर बोला है। वहीं दूसरी तरफ मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड की काली दुनिया से पर्दा उठाते हुए हाल ही में खुलासा करते हुए कहा था कि कैसे टॉप एक्टर्स के घर पर एक्ट्रेसेस को रात के 3 बजे भी बुलाया जाता है, जो उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहते हैं।

KRK ने पूछा कंगना और मल्लिका से सवाल

KRK ने पूछा कंगना और मल्लिका से सवाल

मल्लिका का इस खुलासे पर अब केआरके ने निशाना साधा है। अपने हालिया ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'आज मल्लिका शेरावत ने कहा:- बड़े सितारों के साथ सोए बिना किसी हीरोइन को फिल्म नहीं मिल सकती। यही बात कंगना रनौत ने भी कही। अब सवाल यह है कि जब उनका करियर खत्म हो गया है तो ये एक्ट्रेस अब इस सच्चाई का खुलासा क्यों कर रही हैं? और ये एक्ट्रेस की अपनी मर्जी है कि वो ये ऑफर एक्सेप्ट करती है।'

मल्लिका शेरावत का सुर्खियों में बयान

मल्लिका शेरावत का सुर्खियों में बयान

केआरके के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यूजर इस पर अपने तरीके से अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने कहा कि बिना कॉम्प्रोमाइज किए कैसे कोई बिना एक्टिंग जाने बड़े सितारों के साथ फिल्में कर रही है तो किसी ने कहा कि अगर ऐसा होता भी है तो वो उनकी मर्जी है। आपको बता दें कि हाल ही में मल्लिका शेरावत की फिल्म आरके/ आरके रिलाज हुई थी, जो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+